संसद के मॉनसून सत्र में सरकार सदन में पेश करेगी 16 नए विधेयक
संसद के सोमवार से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में कम से कम 16 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें जम्मू एवं कश्मीर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक और नागरिकता संशोधन विधेयक भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकार की कोशिश राज्यसभा में 16 और लोकसभा में नौ पुराने विधेयकों को परित करवाने की होगी।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने संसद में एक साथ बजाया घंटा और इसके साथ ही पूरे देश में GST लागू
देश के अब तक के सबसे बड़े कर सुधार की लांचिंग के ऐतिहासिक मौके पर शुक्रवार आधी रात के ठीक 12.00 बजते ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ बटन दबाकर पूरे देश में 'एक राष्ट्र एक टैक्स' व्यवस्था की शुरुआत की। इसके साथ ही देश में एक समान अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू हो गई। सितारों से सजी इस रात में ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी को देश के सभी लोगों की साझी विरासत करार दिया।
भारतीय संसद : लोकतंत्र का मंदिर
हमारे देश की राजनीतिक व्यस्था को या सरकार जिस प्रकार बनती और चलती है, उसे संसदीय लोकतंत्र कहा जाता है।संसद पुराने संस्कृत साहित्य का शब्द है। पुराने समय में राजा को सलाह देने वाली सभा ‘संसद’ कहलाती थी। राजा ‘संसद’ की सलाह को ठुकरा नहीं सकता था। बौद्ध सभाओं में संसदीय प्रक्रिया संबंधी नियम आज की संसद के नियमों से बहुत हद तक मिलते-जुलते थे। खुली बातचीत, बहुमत का फैसला, उच्च पदों के लिए चुनाव, वोट डालना, समितियों द्वारा विचार विमर्श आदि से हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं हजारों साल पहले से परिचित रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम-2019 से 1952
लोकसभा चुनाव परिणाम-2019 से 1952