चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने येदियुरप्पा, विपक्ष ने कहा- राज्यपाल का फैसला लोकतंत्र के खिलाफ
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है। राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने 76 वर्षीय येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
दूसरी बार बिना बहुमत के CM बने येदियुरप्पा, कांग्रेस-जेडीएस ने शपथ ग्रहण का किया विरोध
कर्नाटक में तीन दिन की सियासी उठा-पटक के बाद 75साल के बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9.00 बजे दूसरी बार बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उन्होंने दो दिन में बहुमत साबित करने का दावा किया। लेकिन, कांग्रेस ने येदियुरप्पा को महज एक दिन का मुख्यमंत्री बताया।