यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने नाइजीरिया से दिल्ली लौटेने के बाद आरोपों पर जवाब देने के बजाय उल्टे सवाल किया कि आखिर यह तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई एजेंडा है?
आज से करीब 12 साल पहले अमेरिका में शुरू हुआ #MeToo अभियान अब भारत में भी बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। इस कड़ी में मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर, बॉलीलुड अभिनेता नाना पाटेकर समेत कई दिग्गज व नामचीन हस्तियों पर आरोप लगे हैं।