राहुल गांधी ने कहा- वाड्रा की जांच कीजिए, लेकिन पीएम मोदी की भी राफेल डील में जांच होनी चाहिए
कानून को चुनिंदा रूप से लागू नहीं करने पर जोर देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा की जांच हो सकती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी राफेल सौदे में उनकी कथित भूमिका के लिये जांच होनी चाहिये। राहुल चेन्नई के एक कॉलेज में छात्रों से बात कर रहे थे।
एक डूबते वंश को बचाने के लिए कितने झूठ की ज़रूरत है : अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने एक ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर काफी तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि सत्य अनमोल और पवित्र दोनों है। परिपक्व लोकतंत्र में जो जान बूझकर झूठ पर भरोसा करते हैं सार्वजनिक जीवन से गायब हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि भारत के बदलते सामाजिक-आर्थिक स्थिति के साथ यह अनिवार्य रूप से भारत में घटित होगा।
संसद का शीतकालीन सत्र आज से, कुल 45 विधेयकों पर होगी चर्चा
संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। 29 दिन के इस सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी। सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शीतकालीन सत्र में सभी दलों ने कामकाज सुचारू रूप से चलाने के पक्ष में राय व्यक्त की।
सतना में गरजे राहुल गांधी, बोले- चौकीदार बनकर पीएम मोदी ने देश के लोगों को दिया धोखा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने आरोप लगाया कि चौकीदार बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से धोखा किया है। राफेल डील उसका एक उदारहण है।
राफेल डील : फ्रांस्वा ओलांद के बयान से सियासी भूचाल, राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा जवाब
राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के ताजा बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पहली बार फ्रांस का कोई पूर्व राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को चोर कह रहा है। प्रधानमंत्री को ओलांद के बयान पर सफाई देनी चाहिए।
भारत ने राफेल साझीदार के तौर पर सिर्फ रिलायंस डिफेंस का प्रस्ताव दिया था : फ्रांस्वा ओलांद
फ्रेंच भाषा के एक प्रकाशन मीडियापार्ट की खबर में फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कहा गया है, भारत सरकार ने इस सेवा समूह का प्रस्ताव दिया था और डास्सो एविएशन ने अंबानी समूह के साथ बातचीत की। हमारे पास कोई विकल्प नहीं था, हमने वह वार्ताकार लिया जो हमें दिया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर राफेल डील पर PM को घेरा, दी बहस की चुनौती
संसद के बाद अब सड़क पर भी कांग्रेस राफेल डील को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है। कांग्रेस ने राफेल सौदे के मुद्दे पर कई सवाल उठाते हुए सरकार पर राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है।
राफेल सौदे को लेकर अनिल अंबानी ने गुजरात चुनावों से ऐन पहले लिखा था राहुल को एक खत!
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमने-सामने है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर इस सौदे में हुई संदेहास्पद डील की चर्चा कर चुके हैं। अब इसी सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी का एक राहुल गांधी को लिखा खत सामने आया है। यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन लिखा गया था।
'डियर मिस्टर जेटली - दाल में कुछ तो काला है'
रफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस की रणनीति साफ है। चुनावी मौसम में पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना नहीं छोड़ेगी और उसकी नीति पर सवाल उठाती रहेगी। पार्टी के गेम प्लान की झलक लगातार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी दिखा रहें हैं। रफेल डील को लेकर आक्रामक बने हुए हैं। # दाल में कुछ तो काला है के जरिए उन्होंने मिस्टर जेटली को ट्विट्स के जरिए जवाब दिया है।
बोफोर्स के मुकाबले कांग्रेस ने छेड़ा रफेल राग!
एक बार फिर देश की दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टीयां आमने सामने हैं। सियासी दाव दूसरे की चाल को देखकर चला जा रहा है। हाल ही में खबर आई की सीबीआई बोफोर्स मामले को नए सिरे से कोर्ट में उठाएगी। अब तोते का पिंजरा नाम से विख्यात स्वतंत्र संस्थान जब ऐसा करे तो परदे के पीछे कौन हैंडल कर रहा है ये यूपीए के दौर में भी सब जानते थे और एनडीए के दौर में भी सबको भान है। बोफोर्स को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राग रफेल छेड़ दिया। संसद के बाहर पत्रकारों से औऱ फिर अपने ट्विटर हैंडल से कटाक्ष कर दिया।