भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने खाद्य वितरण प्रबंधन को और अधिक कार्यकुशल बनाने तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों और उपभोक्ताओं का हित सुरक्षित करना है।