श्रीलंका में सत्ता संघर्ष खत्म; यूएनपी नेता विक्रमसिंघे फिर से बने PM
यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली इसके साथ ही देश में 51 दिनों से चल रहा सत्ता संघर्ष समाप्त हो गया। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने राजधानी कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में एक सादे समारोह में 69 वर्षीय विक्रमसिंघे को पद की शपथ दिलाई। महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सिरिसेना ने दिलाई शपथ
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब सिरिसेना की पार्टी ने शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के हवाले से मीडिया ने यह जानकारी दी।
सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में लगाया गया आपातकाल हटा
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से शनिवार रात लौटे राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की। सांप्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी।