Assembly Poll 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज यानी रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। पश्चिम बंगाल बंगाल में दो चरणों में और तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे।

पश्चिम बगाल में जहां 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों में चुनाव के बाद मतगणना 4 मई को कराई जाएगी और उसी दिन देर शाम तक सारे नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं जहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में खत्म हो रहा है।

मालूम हो कि साल 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।

जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं।

पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।

Previous articleबिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम बनाने की तैयारी तेज, नीतीश ने भरा राज्यसभा का पर्चा
Next articleमोदी युग में भारत बदला जरूर, मगर गया तो पीछे ही!
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here