लोकसभा चुनाव 2019 : तीसरे फेज में भी पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, बिहार, यूपी और जेएंडके फिर पिछड़ा
लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे एवं सबसे बड़े चरण के लिए गुजरात और केरल समेत 13 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। सभी सीटों को मिलाकर कुल 63.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम में एक बार फिर बंपर वोटिंग हुई।
लोकसभा चुनाव फेज-2 : 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 95 सीटों पर गुरुवार को 66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दूसरे चरण के चुनाव में मतदान का प्रारंभिक आंकड़ा 66 प्रतिशत है। 2014 के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत 69.62 प्रतिशत था।
फिटनेस चैलेंज को लेकर कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने PM मोदी को दिया ये जवाब
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पीएम मोदी की फिटनेस चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि योग और ट्रेड मिल उनके दैनिक व्यायाम का हिस्सा हैं, लेकिन वह अपने राज्य की ‘विकास फिटनेस’ को लेकर अधिक चिंतित हैं।
कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक का प्रभार दिग्विजय से छीना
कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह गोवा की कमान ए चेला कुमार और कर्नाटक की कमान वीसी वेणुगोपाल को थमाई गई है। इसकी वजह गोवा में बहुमत के करीब पहुंच कर भी सरकार ना बनाना और कर्नाटक में अगले साल यानी 2018 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी बताई जा रही है।
नीति आयोग के सर्वेक्षण में खुलासा- कर्नाटक देश का सबसे भ्रष्ट राज्य
एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों के शीर्ष पर कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक है तो वहीं सबसे कम भ्रष्ट में भी कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश का नाम है। यह सर्वे नीति आयोग के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने कराया है। सरकारी कामों को कराने के लिए दिए जाने वाले घूसों के आधार पर भ्रष्ट राज्यों की सूची तैयार की गई है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले राज्यों में कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का नंबर है।
कांग्रेसी MLC के घर मिले 600 करोड़ का राज फाश करती सीक्रेट डायरी, कांग्रेस ने कहा भाजपा की साजिश
कांग्रेसी एमएलसी के गोविंदराजू की डायरी इन दिनों सुर्खियों में है। इस विशिष्ट डायरी के पन्ने पलटने से अंदाजा होता है कि इसमें 600 करोड़ रुपए तक की रकम विभिन्न राजनीतिज्ञों को भेंट की गई है। इनमें कांग्रेस की कई दिग्गजों का जिक्र है। हालांकि नाम संक्षिप्त हैं और संकेतों को आधार मानकर विपक्ष पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मोती लाल वोहरा और दिग्विजय सिंह का नाम ले रहा है। वहीं, खुद आरोपी एमएलसी का कहना है कि ये उनके खिलाफ साजिश है। डायरी उनकी नहीं है ना उनकी हैंडराइटिंग है।
आयकर विभाग के रडार पर 100 करोड़ की शाही शादी!
एक तरफ पूरे देश में 500 तथा 1000 रुपये के नोटों को अचानक बंद किए जाने के बाद बैंकों और एटीएम पर 100 रुपये के नोटों को लेकर अफरातफरी मची हुई है वहीं, बेंगलुरू में एक शख्स (जो माइनिंग किंग के नाम से मशहूर है और कर्नाटक भाजपा का पूर्व नेता रहा है) की बेटी की शादी में 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा हाईकमान ने राज्य के अपने सभी नेताओं से इस शादी से दूरी बनाकर रहने को कहा है।
CBI कोर्ट से मिली क्लीन चिट के बाद येदियुरप्पा ने कहा- ये सत्य की जीत है
भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को 5 साल पुराने मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 40 करोड़ के प्रेरणा ट्रस्ट मामले में उन्हें, उनके दो बेटों, दामाद समेत 12 लोगों के पक्ष में फैसला सुनाया। यह वही मामला था जिसकी वजह से येदियुरप्पा को 3 हफ्ते जेल में काटने के बाद अपनी मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ गया था। की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। कोर्ट ने बुधवार को 300 पेज का फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को राहत दी।
भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें लॉ ग्रेजुएट : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कानून के स्नातकों से आग्रह किया कि वे रिश्वत देने और हिंसा या दमन का समर्थन करने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, आपको बहादुर बनना होगा। यदि आपसे कोई रिश्वत देने को कहे तो इनकार करने का साहस दिखाना होगा। यदि आपसे हिंसा, भ्रष्टाचार या दमन का समर्थन करने को कहा जाए तो न कहने का साहस दिखाना होगा।
केशव को यूपी तो येदि को कर्नाटक की कमान
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, फूलपुर से भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्या और मोदी सरकार के मंत्री विजय सांपला को क्रमश: कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने तेलंगाना में संगठन की कमान के. लक्ष्मण को दी है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में पार्टी का जिम्मा तापिर गाओ को सौंपा गया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।