यूपी चुनाव 5वां चरण : 51 सीटों पर मतदान संपन्न, 57.36% मतदाताओं ने किया वोट
नेपाल से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में 5वें चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5.00 बजे तक 57.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में बलरामपुर, गोन्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। अंबेडकरनगर के आलापुर में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख 9 मार्च निर्धारित की है।
यूपी चुनाव 2017 : चौथे चरण का मतदान संपन्न, 12 जिलों की 53 सीटों पर डाले गए वोट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए राजनीतिक दलों के जोरदार प्रचार अभियान के बाद बुंदेलखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जिलों समेत 12 जनपदों की 53 सीटों पर 61 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों की 53 सीटों पर कुल 680 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो गया। सुबह मतदान शुरू होते ही महोबा में सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प की खबर है।
धर्म आधारित बयान पर घिरे PM मोदी, लालू ने दिया करारा जवाब
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर खासा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि नेता या जनप्रतिनिधि धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकते। विरोधी दलों के कई बड़े नेताओं ने इस बयान पर विरोध प्रकट किया है। इस कड़ी में लालू प्रसाद ने एक के बाद कई ट्वीट कर पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया है।
प्रियंका का मोदी पर पलटवार; बोलीं-विकास के लिए यूपी को नहीं चाहिए दत्तक बेटा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अपने विकास के लिए किसी गोद लिए बेटे की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे जो झूठे वादे करते हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी पहली चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा, मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने बतौर पुत्र उन्हें गोद लिया है। क्या उत्तर प्रदेश को अपने विकास के लिए किसी बाहरी को गोद लेने की जरूरत है? उत्तर प्रदेश को अपनी बेहतरी के लिए दत्तक पुत्र नहीं चाहिए।
मनमोहन पर PM मोदी के भद्दे मजाक से बिफरी कांग्रेस, कहा- मांगनी पड़ेगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों और पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तीखा तंज कसा जिसके चलते सदन में हंगामा उठ खड़ा हुआ। मनमोहन सिंह समेत सभी कांग्रेस सदस्यों ने मोदी के भाषण का बहिष्कार कर सदन से वाकआउट किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि ‘रेनकोट पहनकर नहाना कोई मनमोहन सिंह से सीखे’। मोदी के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और यहां तक कहा है कि जब तक वह माफी नहीं मांगते उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाएगा।
'यूपी को ये साथ पसंद है' का आगाज, साथ विराजे सपा के अखिलेश और कांग्रेस के राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की हालांकि पहले ही घोषणा हो चुकी है, लेकिन रविवार को पहली बार अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक मंच पर आए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया और संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
गठबंधन पर लगी मुहर ; उत्तर प्रदेश में सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर औपचारिक मुहर लग गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। समझौते के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नरेश उत्तम ने कहा कि यह सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि दोनों दलों द्वारा उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत है।
चोरी-चोरी, चुपके-चुपके सिद्धू पाजी ने थामा कांग्रेस का हाथ
हाल के दिनों तक जिस राहुल गांधी को पप्पू कहते नहीं थकते थे, आज उसी पप्पू के सौजन्य से पूर्व क्रिकेटर और पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने चोरी-चोरी, चुपके-चुपके कांग्रेस का हाथ थाम लिया। राहुल गांधी की मौजूदगी में सिद्धू आज कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाया। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ सकते हैं।
कांग्रेस को एक पूर्णकालिक राजनेता की दरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी दिन जो बोला, उस पर टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस की तरफ से दूसरी, तीसरी पंक्ति के नेता ही मिल पाए। उसकी वजह ये रही कि पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी छुट्टी पर थे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब राहुल गांधी छुट्टी पर थे। इसलिए कांग्रेस को सख्त जरूरत है एक पूर्णकालिक राजनेता की। वो प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं या कोई और भी। कांग्रेस के साथ स्वस्थ लोकतंत्र की सेहत के लिए भी ये जरूरी है।
सेना प्रमुख की नियुक्ति पर विपक्ष ने उठाए सवाल, बचाव में उतरी भाजपा
कांग्रेस समेत अन्य दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेना के 2 वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार कर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को नया सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने पर सवाल खड़ा किया है। जब कि भाजपा ने सरकार के फैसले को उचित ठहराया और कहा कि रक्षा बलों से जुड़े किसी मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।