आखिर क्यों उगते हैं कालाहांडी और डेंगलमाल जैसे कुकुरमुत्ते?
जल और जन के परस्पर रिश्तों को लेकर यूएन वर्ल्ड वाटर असेसमेंट ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि पानी की उपलब्धता को लेकर भारत में आंकड़े जुटाने की संवेदनशीलता अभी देखने को नहीं मिल रही है। देश में पानी-सेहत-शिक्षा की स्थिति झारखण्ड से लेकर महाराष्ट्र तक एक जैसी है। तो सवाल उठना लाजिमी है कि कल्याणकारी राज्य की छाती पर क्यों उगते है कालाहांडी और डेंगलमाल?
तो इस अफसर की वजह से 'बागी' बैजयंत पांडा को BJD ने दिखाया बाहर का रास्ता!
बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पार्टी के बागी सांसद बैजयंत जय पांडा को सस्पेंड कर दिया। पांडा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते सस्पेंड किया गया है। पार्टी उपाध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रों ने इसकी घोषणा की। पात्रो ने उन पर पार्टी को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
कैबिनेट में फेरबदल से पहले नवीन के 9 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष निरंजन पुजारी के इस्तीफे के एक दिन बाद शनिवार को राज्य की नवीन पटनायक सरकार के नौ मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के लिए रास्ता साफ हो गया।
सातवीं बार बीजेडी अध्यक्ष चुने गए नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को सर्वसम्मति से सत्ताधरी बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष चुने गए। बीजेडी के निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक रूप से बताया कि नवीन पटनायक निर्विरोध सातवीं बार बीजेडी अध्यक्ष चुने गए हैं। पटनायक मार्च 2000 से प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।
ओडिशा पहुंचे राहुल, बीजेडी पर पलटवार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कटक के पास सालीपुर में नवीन पटनायक सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओडिशा के पास इतने संसाधन हैं कि वह अमीर राज्य हो सकता था, लेकिन इन संसाधनों से सिर्फ खनन माफियाओं को ही फायदा पहुंचा। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में सिलसिलेवार घोटालों के लिए बीजू जनता दल जिम्मेदार है।