नहीं मिली कार्ति को राहत, 3 दिन तक बढ़ी CBI हिरासत
आईएनएक्स मीडिया केस में रिश्वत लेने के आरोपी कार्ति चिदंबरम को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली। अदालत ने उनकी हिरासत अवधि 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस मामले पर सीबीआई और कार्ति के वकील की तरफ से तमाम तरह की दलीलें दी गईं। सीबीआई ने कोर्ट से 9 दिन की कस्टडी मांगी थी।
अहमद पटेल मामले पर बोले मुख्तार - कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ
गुजरात चुनाव से पहले सियासी माहौल बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अब दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।
लौट के बेनी बाबू घर को आए
पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने वापिस समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है। 9 साल पहले पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को खरी खोटी सुनाने वाले बेनी बाबू का हृदय परिवर्तन हो गया है। वह एक बार फिर 'समाजवादी' हो गए हैं। लोकसभा में उनके खिलाफ प्रचार करने वाले मुलायम सिंह भी अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
अब तक के सबसे कमजोर पीएम मोदी: शौरी
अटल बिहारी वापजेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अरुण शौरी ने एक बार फिर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के खराब प्रबंधन के लिए एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए वर्तमान पीएम नरेन्द्र मोदी को आजादी के बाद से लेकर अब तक का सबसे कमजोर पीएम करार दिया है। शौरी ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा, ‘अब डॉ. मनमोहन सिंह को लोग याद करने लगे हैं। वर्तमान सरकार की नीतियों की विशेषता कांग्रेस+काऊ (कांग्रेस और गाय) का योग है। दोनों सरकारों की नीतियां समान हैं।’
पांच दिन बाद लौटेंगे राहुल: कमलनाथ
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले पांच दिनों में अज्ञातवास से लौट आयेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने दी है।
राहुल ने पहली बार जयंती के आरोपों का दिया जवाब
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन के आरोपों के खिलाफ पहली बार बोले। जहांगीरपुरी में राहुल ने कहा कि वो गरीबों, आदिवासियों और दलितों के लिए लड़ते रहेंगे। कांग्रेस छोड़ते वक्त कुछ दिन पहले जयंती नटराजन ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के दफ्तर से उन्हें आदिवासी हितों की खातिर योजनाओं को मंजूरी न देने के निर्देश मिलते थे।
नटराजन का खुलासा सिर्फ 'इमेज बचाओ अभियान' है: कांग्रेस
कांग्रेस छोड़ने से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंती नटराजन द्वारा शीर्ष नेतृत्व को खरी खोटी सुनाने को कांग्रेस ने राजनीतिक आकाओं की साजिश और करार दिया है। पार्टी का कहना है कि नटराजन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे जिसके सबूत शायद अब उनके 'राजनीतिक आकाओं’ को मिल गए हों। पार्टी ने इस पूरे मसले को जयंती की अपनी छवि को बचाने के लिए अपनाई गई कोशिश बताया।
आक्रामक हुए माकन, केजरी को लिया आड़े हाथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के साथ ही कांग्रेस भी अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। दिल्ली कांग्रेस का चेहरा बने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने विरोधी पार्टियों पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।
'अंतरात्मा की नहीं बेटे की आवाज पर सोनिया ने ठुकराया था पीएम पद'
2004 में आखिर सोनिया ने पीएम पद का प्रस्ताव क्यों ठुकराया था, इसकी वजह क्या वो थी जो सबको बतायी गई यानी की सोनिया की अंतरात्मा या फिर कुछ और। अब इसका सनसनीखेज खुलासा नटवर सिंह ने किया है। अरसे तक कांग्रेस के ईमानदार सिपाही और गांधी परिवार के करीबी रहे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अपनी किताब के जरिए इस बात को जाहिर किया है। उनकी माने तो राहुल गांधी के मना करने की वजह से ही सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद 2004 में ठुकरा दिया था।
अलागिरि डीएमके से बर्खास्त, फैसले के खिलाफ जायेंगे कोर्ट
रविड़ मुनेत्र कड़गम में कई दिनों से चले आ रहे असंतोष का मंगलवार को खुलासा हो गया। खुलासे के साथ ही डीएमके अध्यक्ष मुत्तुवेल्लु करुणानिधि ने अपने बड़े बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के.अलागिरि को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।