प्रियंका पर टिप्पणी कर घिरे कटियार, सभी ने कहा शर्मनाक
प्रियंका गांधी वाड्रा को बतौर स्टार कैम्पेनर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उतारे जाने को लेकर विनय कटियार ने ऐसी टिप्पणी की जिस पर उन्हें चारों ओर से घेरा जा रहा है। कटियार ने प्रियंका गांधी के बारे में कहा था कि वे ज्यादा सुंदर नहीं हैं उनसे सुंदर तो स्मृति हैं जो जहां जाती हैं, वहां भीड़ इकट्ठी हो जाती है। अब इस बयान से कांग्रेस का भड़कना तो लाजिमी था ही खुद उन्हीं की पार्टी यानी भाजपा ने इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
नोटबंदी से पहले भाजपा नेताओं ने यूं सफेद किया कालाधन!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी की घोषणा से पहले भाजपा नेताओं ने विभिन्न माध्यमों से अपना कालाधन सफेद करके संपत्ति खरीदी। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर अपने पार्टी नेताओं को नोटबंदी के फैसले को चयनित तरीके से लीक करने का आरोप लगाया और कहा कि इन नेताओं ने संपत्ति और अन्य तरीकों से कालाधन सफेद किया।
24 साल का साथ यूं ही तो नहीं छूटा
रीता बहुगुणा जोशी को जाना ही था। कांग्रेस में जिस तरह वो लगातार अपना कद गिरता देख रहीं थीं उससे उनका पलायन निश्चित ही लग रहा था। कई दिनों से उनके इस संभावित कदम को लेकर चर्चाएं भी थीं और भाई विजय बहुगुणा भी अपने बयानों से इसकी तस्दीक कर रहे थे। वहीं कहा जाता है कि पार्टी उनसे भाई विजय बहुगुणा को भाजपा में जाने से रुकवाना चाहती थीं, जो वो नहीं कर पाईं। इससे उन पर दबाव बहुत था और इस वाकये के बाद उनकी हैसियत भी घटी थी।
बहुगुणा परिवार से कांग्रेस ने हमेशा खाया 'धोखा'
रीता बहुगुणा जोशी बहुगुणा परिवार की कोई पहली ऐसी सदस्य नहीं है जिन्होंने कांग्रेस से बगावत की हो। इससे पहले रीता के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा दो बार कांग्रेस छोड़ चुके हैं और इसी साल मार्च में भाई विजय बहुगुणा कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए।
गुरु सिद्धू की जगह लेंगी 'द्रौपदी' रूपा
भाजपा ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की खाली जगह को भरने के लिए पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली को चुना गया है। 49 साल की गांगुली को संसद के उच्च सदन, राज्य सभा के लिए नामित किया गया है। सिद्धू ने कुछ महीने पहले भाजपा नेतृत्व से नाराज होकर राज्य सभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
पटना हाईकोर्ट ने तेजस्वी यादव को दिखाया आइना, कहा नौसिखिया हैं डिप्टी सीएम
टना हाईकोर्ट ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तल्ख टिप्पणी की है। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान डिप्टी सीएम को कोर्ट ने नौसिखिया बताया है। मामला एक ट्रांसफर का था जिसमें नियमों की अनदेखी का जिक्र है। इसी अनदेखी को आधार बना कर कोर्ट ने तेजस्वी को आईना दिखाया है।
पंडित नेहरू की कुर्बानी पर फिदा हुए वरूण, BJP को लगा झटका
सुलतानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी के तेवर पार्टी से उनके तल्ख रिश्तों की ओर इशारा कर रहें हैं। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी विरोधी बयानों की झड़ी लगा दी। संगीत नाटक अकादमी के गाडगे सभागार में हुए युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बिना नाम लिए केंद्र से लेकर प्रदेशों तक में अपनी ही सरकारों पर कई सवाल दागे तो भाजपा और संघ के निशाने पर रहने वाले नेहरू की तारीफों के पुल बांध दिए।
'जय हिन्द' से परहेज क्यों?
'जय हिन्द' और 'भारत माता की जय' को मुद्दा बनाया जा रहा है। MIM अध्यक्ष ने भारत माता की जय नहीं बोला तो उन्हें 'देशद्रोही' की संज्ञा दी गई और पार्टी विधायक वारिस पठान को निलंबित कर दिया गया। पठान का तर्क गौर करने लायक है कि आखिर 'जय हिन्द' बोलने का विरोध क्यों? भारत माता की जय करने से किसी को इंकार नहीं होना चाहिए और बतौर इस देश का नागरिक ये उसका अधिकार है। लेकिन माता की जगह अगर 'जय हिन्द' बोला जा रहा है तो उससे परहेज क्यों? क्या 'जय हिन्द' देश की भावनाओं को प्रकट नहीं करता। क्या इस नारे में हमारे देश के लोकतंत्र की महक नहीं है ? अगर है तो इसकी मुखालफत इतनी पुरजोर तरीके से क्यों?
'मोदी सरकार का हाल इंदिरा सरकार की तरह हो सकता है'
चौबीस घण्टे के भीतर ही भाजपा के एक और वरिष्ठ ने पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। पहले शत्रुघ्न सिन्हा और अब यशवंत सिन्हा ने केन्द्र सरकार पर प्रहार किया है। यशवंत सिन्हा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें कोई संवाद नहीं हो रहा और इस सरकार का हाल इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली उस कांग्रेस सरकार की तरह हो सकता है, जिसे आपातकाल के बाद मुंह की खानी पड़ी थी।
सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर अब राहुल गांधी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिग्गज वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि राहुल गांधी के पास भारत के अलावा ब्रिटेन की भी नागरिकता है। भारत में कानून के मुताबिक कोई भी शख्स दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता है। सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेस में स्वामी ने कहा कि कानून के मुताबिक राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द होनी चाहिए। कानूनी प्रावधान के हिसाब से राहुल गांधी की संसद सदस्यता को भी रद्द किया जाना चाहिए।