राजनीति की ए बी सी डी हमने अटल जी से सीखी : अरविन्द गुप्ता
साल 1975 में जनसंघ के समय से ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाले अरविन्द राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में निचले स्तर पर काम करते हुए भाजपा की राजनीति तक पहुंचे। अरविन्द गुप्ता अटल जी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और उनका कहना है कि राजनीति की ए बी सी डी हमने उन्हीं से सीखी। वरिष्ठ पत्रकार जयराम ने सत्ता विमर्श के लिए उनके प्रारंभिक और राजनीतिक जीवन पर विस्तार से बातचीत की।
नेहरू के राष्ट्रवाद का कोई मुकाबला नहीं : गीतेश शर्मा
साक्षात्कार कार्यक्रम के ताजा संस्करण में सत्ता विमर्श ने वयोवृद्ध पत्रकार, वामपंथी विचारधारा से नाता रखने वाले चिंतक और लेखक गीतेश शर्मा (86) ने एक खास बातचीत में भारत में राष्ट्रवाद और वियतनाम को लेकर कई सटीक बातें की। गीतेश जी का स्पष्ट मानना है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के राष्ट्रवाद का कोई मुकाबला नहीं है।
गुजरात मॉडल सिर्फ शब्दों की हेराफेरी है : सुरेश मेहता
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता का कहना है कि इस गुजरात चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता, भाजपा के प्रति बढ़ रहा मोहभंग है। और इसने कुछ हद तक राजनीतिक माहौल को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ दिया है। अगर कांग्रेस जीतती है, तो यह भाजपा के खिलाफ पड़े नकारात्मक वोटों की वजह से होगा, न कि कांग्रेस के प्रति प्रेम के कारण।
जो ठीक नहीं वहां शिवसेना बोलेगी ही : उद्धव ठाकरे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना को प्रदीर्घ लाइव साक्षात्कार दिया है। इस साक्षात्कार को उत्सफूर्त, बेबाक और उफान लाने वाला कहा जा सकता है। उद्धव ठाकरे का साक्षात्कार मतलब अन्याय पर वार और महाराष्ट्र द्वेषियों पर हमला। जीएसटी से लेकर नोटबंदी तक, चीन से लेकर कश्मीर तक और कर्जमुक्ति से लेकर भाजपा के व्यवहार को लेकर किए गए सवालों के उद्धव ठाकरे ने बेबाकी से जवाब दिए।
समाज के हर तबके का जीतेंगे दिल : योगी आदित्यनाथ
भाजपा के पक्ष में प्रबल बहुमत की तुरही बजाने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सक्रियता और राहतकारी फैसलों की छांव में है। पाञ्चजन्य से इंटरव्यू में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि हम केन्द्र की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे ही, राज्य सरकार के स्तर पर भी इस प्रकार की योजनाओं को लेकर जाएंगे जिससे समाज का अंतिम व्यक्ति बिना भेदभाव के लाभ पा सके और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके। एक बेहतर समन्वय करके शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे ताकि समाज के हर तबके का दिल जीत सकें।
दादरी कांड पर पीएम ने जतायी बेबसी, पूछा- हमारी क्या है भूमिका?
दादरी कांड पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सरकार की बेबसी का इजहार भी किया। आनंद बाजार पत्रिका को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये काफी दुखद है और भाजपा इसका समर्थन नहीं करती। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुंबई में ग़ज़ल गायक गुलाम अली के विरोध और सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख पोतने की घटनाओं पर भी अपनी राय जाहिर की। पीएम मोदी ने सवाल किया कि आखिर इन घटनाओं में केंद्र की क्या भूमिका है?
'भ्रष्टाचार विरोधी जंग कभी खत्म नहीं होगी'
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक लिखित साक्षात्कार में मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग कभी खत्म नहीं होगी और इसे किसी भी सूरत में कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिलेरी पर पूरी जिंदगी करूंगा भरोसा : क्लिंटन
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जहां 2016 राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो रही हैं, वहीं उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का कहना है कि वह अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा करते हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने हिलेरी से संबंधों पर खुलकर बात की।
कांग्रेस इस देश के डीएनए में है: राहुल
2004 में राहुल गांधी पहली बार संसद बने। सफर लंबा ही कहा जायेगा। इन नौ सालों में राहुल गांधी ने कभी भारतीय मिडिया में अपनी बात नहीं रखी। ऐसा पहली बार हुआ कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने खुलकर ,बेहिचक और मंझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह अपनी बात कहने की कोशिश की।
देश में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं मोदी: राजनाथ
एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश के किसी भी कोने से चुनाव लड़ सकते हैं और इसका फैसला खुद उन्हें करना है। राजनाथ ने कहा कि भाजपा अपने दम पर 272 का आंकड़ा पार करेगी।