लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मुलायम ने मोदी को फिर से पीएम बनने का दिया आशीर्वाद
बजट सत्र की समाप्ति के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह 16वीं लोकसभा का अंतिम सत्र था।
सुमित्रा महाजन ने उठाया बड़ा सवाल, बोलीं- आरक्षण जारी रखने से क्या देश में समृद्धि आएगी?
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देश और देश के कानून निर्माताओं से जानना चाहा है कि शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण को जारी रखने से क्या देश में समृद्धि आएगी। महाजन ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि आरक्षण मिलने से समाज को क्या फायदा हुआ।
मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, शुक्रवार को होगी चर्चा
लोकसभा में बुधवार को मोदी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार (20 जुलाई) को चर्चा और मत विभाजन होगा।
लोकसभा स्पीकर को वरुण गांधी ने लिखी चिट्ठी, कहा- देश के संपन्न सांसद छोड़ें अपना वेतन
वरुण गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर अपील की है कि आर्थिक रूप से संपन्न सांसद 16वीं लोकसभा के शेष कार्यकाल में अपना वेतन छोड़ने के लिए आंदोलन शुरू करें। वरुण ने कहा है कि सांसदो की सैलरी नहीं बढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि इसमें 440 सांसद ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है।
नए साल के पहले दिन संसद की बैठक नहीं होगी
संसद में सोमवार को नए साल के दिन अवकाश रहेगा। पहली जनवरी को छुट्टी की बड़ी संख्या में सदस्यों ने मांग की थी जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसकी घोषणा संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को की गई। लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने छुट्टी की घोषणा की।
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। इस मानसून सत्र में पिछले सत्र के मुकाबले कम काम हुआ। राज्यसभा में 77.94 और लोकसभा में 79.5 फीसदी काम हुआ। सरकार के मुताबिक जो बिल पास हुए हैं वो बहुत महत्वपूर्ण हैं। लोकसभा में 14 और राज्यसभा में 9 बिल पास हुए।
लोकसभा में 2022 तक 'न्यू इंडिया' बनाने का प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वर्ष 2022 तक एक समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया जो स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, आज भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्ष में हम एक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वच्छ, गौरवशाली भारत बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं।
कांग्रेस सांसदों की निलंबन वापसी को लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
कांग्रेस के छह सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सरकार ने नहीं सुनी विपक्ष की मांग, लोकसभा से किया वॉकआउट
लोकसभा में किसानों और कृषि संकट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस खारिज किये जाने के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष ने बुधवार को सदन से वाकआउट किया। प्रश्नकाल में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा कराने की मांग पर अड़े विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही 12.00 बजे तक स्थगित कर दी गयी थी।
संसद का बजट सत्र समाप्त, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
देश की कर प्रणाली में सुधार लाने वाले ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुडे चार विधेयकों एवं अन्य कई अहम विधेयकों को पारित करने के साथ ही संसद का बजट सत्र बुधवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी। लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने अलग-अलग वक्तव्य में सत्र के दौरान कामकाज पर संतोष जताया।