लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
त्रिपुरा में माकपा के मुखपत्र देशेर कथा का रजिस्ट्रेशन रद्द
त्रिपुरा में एक अक्टूबर को माकपा के मुखपत्र डेली देशेर कथा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। इसे लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भारत के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर फॉर इंडिया (आरएनआई) के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसकी जांच कराने की मांग की है कि फैसला राजनीति से प्रेरित तो नहीं है।
पत्रकार हत्याकांड में भाजपा की सहयोगी IPFT के 3 नेताओं पर मुकदमा
त्रिपुरा में पिछले साल दो पत्रकारों की हत्या की जांच का जिम्मा संभालने के बाद सीबीआई ने राज्य में सत्ताधारी भाजपा की गठबंधन सहयोगी इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के तीन नेताओं सहित पार्टी के 300-500 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रधानसेवक का राजधर्म?
भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में वामपंथ को हराकर भाजपा को जीत हासिल किए महज 48 घंटे ही बीते थे कि दक्षिणपंथी संगठनों (भाजपा की टोपी पहने लोग) ने जेसीबी मशीन लगाकर लेनिन की मूर्ति को जमींदोज कर जीत का जश्न मनाया और दिखाने की कोशिश की कि वही हिटलर के असली वंशज हैं जो प्रतिमाओं को तोड़कर, किताबों को जलाकर, लेखकों को मारकर प्रतिस्पर्धी विचारों को खत्म कर देंगे।
लेनिन के बाद प.बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और तमिलनाडु में टूटी पेरियार की मूर्ति
त्रिपुरा में लेनिन की मुर्ति पर बुलडोजर चलने के बाद पश्चिम बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति को क्षति पहुंचाया गया है। भाजपा समर्थकों ने जहां त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को जमीदोंज करने के बाद तमिलनाडु में समाज सुधारक पेरियार की मूर्ति पर हमला किया तो वहीं इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिम बंगाल में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को तोड़ा गया।
त्रिपुरा में भाजपा का बजा डंका, नागालैंड और मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में अपने दम पर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है वहीं नागालैंड को लेकर स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि यहां भी स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला है। मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार साफ नजर आ रहें हैं। कांग्रेस भले ही बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो लेकिन यहां भी भाजपा अपने सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ सरकार बना सकती है । भारत के 65 साल के चुनावी इतिहास में यह पहली हुआ है कि वाम दलों और भाजपा की सीधी टक्कर हुई है।
भाजपा में शामिल होंगे त्रिपुरा के 6 बर्खास्त टीएमसी विधायक
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के 6 बर्खास्त विधायक रक्षाबंधन के मौके पर 7 अगस्त को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। भाजपा प्रवक्ता विक्टर सोम ने बताया कि विधायक रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।