JNU में फिर से लाल परचम, वामपंथी गठबंधन का चारों सीटों पर कब्जा, ABVP बनी नंबर-2
दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2018 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर से लेफ्ट यूनिटी ने कैंपस में लाल परचम फहराया और चारों सीटों पर कब्जा जमाया।
आन्ध्र प्रदेश मंत्रिमण्डल से BJP के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद TDP मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नहले पर दहला की तर्ज पर तेलुगुदेशम पार्टी के दो केंद्रीय मंत्रियों ने एनडीए सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुबह भाजपा मंत्रियों ने आन्ध्र सरकार मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री दफ्तर में जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा।
बहनजी के खास नसीमुद्दीन सिद्दीकी बेटे अफजल समेत बसपा से बाहर
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के बेहद खास माने जाने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है। इसकी जानकारी पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
मुलायम-अमर ने PK से की मुलाकात, तो क्या बनेगी कांग्रेस-सपा की बात?
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने अपने करीबी और पार्टी महासचिव अमर सिंह के साथ कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। इसके साथ ही उन अटकलबाजियों को भी बल दे दिया जिनमें सपा-कांग्रेस गठबंधन की बात कही जा रही थी। ये भी स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश की नापसंदगी के बावजूद उनके अंकल और मुलायम के सखा अमर सिंह विधानसभा चुनावों में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।
बिग सपा ड्रामा:अखिलेश के साथ खड़े दिखे रामगोपाल, कहा उन्हें हटाना चूक
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में बार-बार घटनाक्रम बदल रहा है। जहां शिवपाल और अखिलेश में आर-पार की लड़ाई सा माहौल दिख रहा है वहीं भतीजे अखिलेश यादव के समर्थन में डॉ रामगोपाल यादव आ गए हैं। उन्होंने माना है कि अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाने में चूक हुई है। फिलहाल वो परिवार की दूरियों को पाटने में एक पुल का काम कर रहें हैं।
भविष्य का रोडमैप बनाएं कांग्रेस नेता : राहुल
पार्टी के खिसकते जनाधार पर पकड़ बनाने के इरादे से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिवों के साथ विचार विमर्श किया और उनसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर उनके सुझाव लेने को कहा।
आलाकमान को चुनौती देने वाले गुफरान कांग्रेस से बाहर
कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ आग उगलने की सजा आखिरकार गुफरान आजम को चुकानी पड़ गई। पार्टी से उनकी छुट्टी कर दी गई है। पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य गुफरान आजम पर आरोप है कि वे लगातार ऐसी बातें कर रहे हैं जो पार्टी के खिलाफ हैं।
पाकिस्तान में बनी आम आदमी पार्टी, व्यवस्था को देगी चुनौती
आम आदमी पार्टी इफेक्ट को पाकिस्तान में भी देखा जा सकता है। आप अब पाकिस्तान में भी व्यवस्था को चुनौती देगी। जी हां पड़ोसी मुल्क में इसी नाम से एक पार्टी का गठन किया गया है। जिसकी बागडोर पाकिस्तान में अरसला-उल-मुल्क नाम के शख्स संभालेंगे।