Operation Sindoor : भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पाक और PoK स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

नई दिल्ली। पहलगाम में पाक प्रायोजित खूनी आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उसे तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने ये हमले स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात करीब 1.30 बजे बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए। ध्यान रहे, ये वही 9 ठिकाने हैं जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को इस एयर स्ट्राइक में निशाना बनाया गया।

Operation Sindoor : वो 9 आतंकी ठिकाने जिसे भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कर दिया नेस्तनाबूद

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी की मानें तो भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। भारतीय सेना ने इस बात को साफतौर पर कहा कि हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। सिर्फ पाकिस्तान और पीओके की जमीं पर पोषित हो रहे आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तान स्थित इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के निदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि ‘भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं जिसमें पीओके और पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के इस एयर स्ट्राइक पर कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’

Previous articleमुर्शिदाबाद से कश्मीर तक : जिम्मेदार कौन?
Next articleOperation Sindoor : वो 9 आतंकी ठिकाने जिसे भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कर दिया नेस्तनाबूद
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here