Pradhan Mantri Awaas Yojana – Gramin: 2.99 करोड़ घर पूरे, जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और 2029 का लक्ष्य

Pradhan Mantri Awaas Yojana – Gramin
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण

Pradhan Mantri Awaas Yojana – Gramin: भारत में पिछले दस वर्षों में ग्रामीण आवास का सफर बदलाव और सम्मान की एक प्रेरणादायक कहानी बन गया है। हर गांव के परिवार को सुरक्षित और पक्का घर देने के लक्ष्य से शुरू हुई एक पहल आज पूरे देश में एक बड़े अभियान का रूप ले चुकी है। इससे लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 

2016 में हुई योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण, जो 1 अप्रैल 2016 से शुरू हुई, आज देश की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक बन चुकी है। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों को पक्का घर देना है जो बेघर हैं या कच्चे और टूटे-फूटे घरों में रह रहे हैं। यह योजना गांवों में आवास की कमी को दूर करने और “सभी के लिए घर” के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समय के साथ इस योजना में तकनीक का उपयोग, पारदर्शिता और अन्य सरकारी योजनाओं के साथ बेहतर तालमेल भी जोड़ा गया है। यही कारण है कि आज यह योजना ग्रामीण विकास और लोगों के सशक्तिकरण का एक मजबूत उदाहरण बन गई है।

अब तक 2.99 करोड़ घरों का निर्माण पूरा

बता दें, चरण I और II के अंतर्गत स्वीकृत 3.90 करोड़ घरों में से 2.99 करोड़ घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। यह कार्यक्रम वर्ष 2029 तक 4.95 करोड़ घरों के अपने संचयी लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रगति पूरी कवरेज के लिए मंच तैयार करती है और यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक पात्र परिवार के पास एक स्थायी घर होगा। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएमएवाई-जी के नए चरण के तहत 2 करोड़ अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी है, जिसे 3,06,137 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2028-29 तक लागू किया जाएगा।

कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

गौर हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण में आवेदन करने के लिए अलग से फॉर्म भरने की जरूरत अक्सर नहीं होती, क्योंकि लाभार्थियों का चयन सरकारी सर्वे के आधार पर किया जाता है। इस सर्वे के अलावा आप अगर सूची के बारे में जानकारी चाहते हैं तो ग्राम पंचायत से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी नाम चेक किया जा सकता है। वहीं, अगर आप पात्र पाए जाते हैं, तो घर बनाने के लिए पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत 

  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाता  
  • पहचान पत्र
  • फोटो आदि

क्या है पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें होती हैं, जैसे –  आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। उसके पास पहले से पक्का घर नहीं होना चाहिए। साथ ही वह गरीब या जरूरतमंद परिवार से होना चाहिए। इसके साथ ही उसका नाम सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) सूची में होना चाहिए। इन सबके अलावा पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं लिया हो।

बहरहाल, प्रधानमंत्री आवास योजना भारत की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि इस योजना के अंतर्गत करोड़ों घर बन चुके हैं और लाखों नए घर बन रहे हैं। सरल शब्दों में कहें तो, यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के “अपने घर” के सपने को पूरा करने का सबसे बड़ा साधन बन चुकी है। यदि यह योजना इसी तरह आगे बढ़ती रही, तो आने वाले समय में भारत में हर व्यक्ति के पास अपना पक्का घर होगा।

Previous articleहर साल ₹6000 की गारंटी: PM-Kisan Samman Nidhi में कैसे पाएं सीधे बैंक खाते में पैसे? यहां जानिए पूरी जानकारी
Next articleमतदाता सूची से नाम हटाने पर पश्चिम बंगाल में सियासत तेज, ममता ने भरी हुंकार
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here