Ladli Bahna Yojana 2024: मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना, सरकार हर महीने दे रही 1250 रुपए

एक क्लिक में जानिए क्या है मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना?

MP Ladli Bahna Yojana
MP Ladli Bahna Yojana

Ladli Bahna Yojana 2024: केन्द्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लेकर आती हैं। इन योजनाओं को लाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना और उनको सशक्त बनाना है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन उनके तथा उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने 28 जनवरी, 2023 को पूरे प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ लागू किये जाने की घोषणा की>

वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1,250 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार होगा बल्कि महिलायें अपनी प्राथमिकता के अनुसार खर्च करने के लिए आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होगीं। मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए आप ग्राम पंचायत के तहत फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

Ladli Bahna Yojana का मुख्य उद्देश्य
मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के मुख्य उद्देश्य की बात करें तो कमजोर वर्ग और श्रमिक वर्ग की महिलाओं को 1,250 रुपए प्रति महीना की सहायता करना है। सरकार का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना (Ladli Bahna Yojana) से महिलाओं को जोड़कर उसके सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1250/- रूपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान आवेदिका के स्‍वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में किया जाएगे। साथ ही किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रूपये 1250/- से कम जितनी राशि प्राप्‍त हो रही हो तो उस महिला को रूपये 1250/- तक राशि की पूर्ति की जायेगी।

Ladli Bahna Yojana के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का लाभ लेने के लिए आप मध्य प्रदेश की स्थानी निवासी महिला होनी चाहिए। साथ ही जो महिला आवेदन कर रही हैं आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो। अगर आप किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सभी वर्गों की महिला लाडली बहन योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/मण्‍डल/स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो, तो वह अपात्र होगी।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना आवश्यक है। इसके लिए जो भी आवेदन कर रही हैं उनके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। साथ ही एक फोटो, आपके बैंक खाते की जानकारी, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर का भी होना जरूरी है। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, अगर आपके पार संयुक्त खाता है तो वह मान्य नहीं होगा। साथ ही महिला के स्वयं के बैंक खाते में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

क्या है आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का अगर आप भी लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन प्रक्रिया को समझना जरूरी है। इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय या कैम्प स्थल पर उपलब्ध होंगे। कैम्प स्थल या ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल या एप में प्रविष्टि की जाएगी। वहीं, आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान महहिला का फोटो लिया जाएगा। आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिया जायेगा।

Previous articleकई मायनों में अलग होगा 2024 का महाराष्ट्र चुनाव
Next articleजम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा होगा बहाल!
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here