Winter Session 2024 : लेडी किलर कौन? जिसपर संसद में मचा बवाल

नई दिल्ली। बुधवार (11 दिसंबर 2024) को संसद के निचले सदन लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। इतना कि सदन की कार्यवाही तक स्थगित करनी पड़ी। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी आगे बढ़ गई कि मामला लेडी किलर तक पहुंच गया। आइए जानते हैं किसने किसको कह दिया You Are A Lady Killer और फिर किसने मांगी ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी।

दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सदन में डिजास्टर मैनेजमेंट पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बनर्जी को टोकना शुरू कर दिया। बढ़ते-बढ़ते बात कोविड तक पहुंच गई। इसको लेकर दोनों सांसदों में तीखी बहस हुई। उस वक्त पीठासीन अधिकारी ए. राजा ने दोनों को रोकने-टोकने की कोशिश की, लेकिन आदतन कल्याण बनर्जी नहीं रुके। तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बनर्जी से कहा कि किसके चेहरे पर खलबली है और किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है आप खुद ही समझ सकते हैं।

कल्याण बनर्जी कहां मानने वाले। तपाक से बोले, ‘अरे सुन लीजिए न…सिंधिया जी आप बहुत सुंदर दिखते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप सुंदर आदमी हैं, आदमी विलेन भी हो सकता है। आप बहुत बड़ा फैमिली से हैं तो हमको छोटा कहेंगे। क्या सोचते हैं आप सुंदर हैं तो सब कुछ हैं, सिंधिया फैमिली से हैं तो राजा हैं क्या?

इसपर सिंधिया ने कहा- इनके कमेंट पर मैं ऑब्जेक्शन लेता हूं, इन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी की है। मेरे परिवार पर कलंक लगाने की कोशिश करेंगे तो उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। स्पीकर ओम बिरला ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी न करने की सलाह दी तो कल्याण बनर्जी बोल पड़े- उन्होंने मुझ पर पहले व्यक्तिगत हमला किया…जरा में खुलबुला गया। ड्यूटी है बोलके जो मर्जी बोल देंगे। आप बहुत ब्यूटीफुल हैं बहुत हैंडसम बहुत सुंदर हैं, आप लेडी किलर हैं। (इसके बाद शोर होने लगता है) आप महाराजा की फैमिली से हैं तो जो मर्जी बोल देंगे।

हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर हालांकि कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगते हुए कहा कि मैं सिंधिया या किसी और को आहत नहीं करना चाहता था इसलिए मैं माफी मांगता हूं। लेकिन सिंधिया ने बनर्जी की माफी को अस्वीकार करते हुए कहा कि सभी का आत्मसम्मान है इससे कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी नीतियों और विचारों पर आप सवाल कर सकते हैं, लेकिन पर्सनल अटैक नहीं करें। उन्होंने सिर्फ मेरा ही नहीं देश की महिलाओं का भी अपमान किया है।

Previous articleजानिए! PAN Card 2.0 कहीं सबको बनवाना जरूरी तो नहीं
Next articleमहाराष्ट्र की महायुति में महासंग्राम, छगन भुजबल का बड़ा ऐलान
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here