...तो क्या वरुण की कांग्रेस में होगी ताजपोशी?
फिरोज़ वरुण गांधी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भारत के उसी गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिससे कांग्रेस की पहचान है। लेकिन वरुण अपनी मां मेनका के साथ काफी समय से भाजपा की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। वरुण सुल्तानपुर से भाजपा सांसद हैं। इन दिनों वह एक बड़ी मुहिम में जुटे हैं। ये मिशन 100 गरीब लोगों को पक्के मकान दिलाने का और 3600 किसानों के कर्ज माफ कराने का है। बड़ा सवाल यह कि सब किसलिए?
फिक्रमंद स्वामी की मांग- तमिलनाडु में लगे राष्ट्रपति शासन
अपने विवादित और अजीबोगरीब बयानों के लिए मशहूर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को अब तमिलनाडु की चिंता सता रही है। अपनी इसी चिंता के मद्देनजर उन्होंने शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया।
7 RCR नहीं अब 7 एकात्म मार्ग होगा पीएम आवास!
अब पीएम आवास का नाम बदलने की तैयारी हो रही है। इसकी मांग भाजपा की ओर से की गई है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का तर्क है कि RCR भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के अनुरूप नहीं है। इसकी जगह पीएम के आवास का नाम बदलकर 7 एकात्म मार्ग किया जाना चाहिए। मीनाक्षी लेखी ने एनडीएमसी को नाम बदलने का ये प्रस्ताव दिया है।
स्वामी ने PM को दिखाया अर्थव्यवस्था का आईना
भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने कच्चे तेल की कीमत की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय अर्थव्यवस्था का आईना दिखाया है। स्वामी ने पूर्व के संप्रग सरकार के कार्यकाल में तेल की कीमतों से तुलना करते हुए कहा कि यदि आज कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर गया तो देश आर्थिक संकट में फंस जाएगा।
स्वामी की अपील पर सोनिया और राहुल सहित 5 को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित 5 अन्य को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यह नोटिस जारी किया है।
जीडीपी आंकड़ों पर स्वामी ने उठाये सवाल
अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी सरकार के अच्छे दिनों पर ही वार किया है। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। स्वामी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मोदी सरकार के ‘अच्छे दिनों’ के नारे पर सवाल खड़ा कर दिया। स्वामी ने ट्वीटर पर भारत की सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार और भारतीय रिर्जव बैंक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर वह इंडेक्स नंबर के सैमुअल्सन-स्वामी थ्योरी को भारतीय जीडीपी की गणना पर लागू करें तो मीडिया चिल्लाने लगेगी।
स्वामी का जेटली पर अपरोक्ष हमला, कहा- 'वेटर'
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने हमलों का एक और नया मोर्चा खोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अप्रत्यक्ष हमला कर दिया और उन्हें 'बिन मांगे सलाह देने वाला बताया।' चीन दौरे पर गए जेटली को स्वामी ने इशारों-इशारों में बैरा (वेटर) तक कह दिया। स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, लोग बिना सुझाव मांगे मुझे अनुशासित रहने और चुप रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन यह नहीं समझ रहे हैं कि यदि मैं अनुशासन का सम्मान नहीं करूं तो खून-खराबा हो जाएगा। स्वामी ने हालांकि जेटली का नाम नहीं लिया।
स्वामी ने रघुरामन पर फोड़ा महंगाई का ठीकरा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अब एक नया शिगूफा छोड़ा है। उन्होंने गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को बढ़ती मुद्रास्फीति और बेरोजगारी में इजाफे के लिए जिम्मेदार ठहराया। स्वामी ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है।
भाजपा के मंत्री, सांसद करेंगे सरकार का बखान
भाजपा के मंत्री और सांसद नरेंद्र मोदी सरकार के बड़े नीतिगत फैसलों और उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे। मोदी सरकार के दो साल 26 मई को पूरे होने वाले हैं। इस संबंध में मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की एक बैठक यहां हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे।
पीएम मोदी कलयुग के राम हैं : साक्षी महाराज
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जिस तरह से त्रेता युग में भगवान राम ने धरती से असुरों का नाश किया था, ठीक उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलयुग में असुरों का नाश करने के लगे हैं। उनको भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी धरती पर से असुरों का नाश करने के बाद ही दम लेंगे।