चीन को सबक सिखाने के मूड में नहीं भारत
भारत ने चीन के खिलाफ जैसे को तैसा नीति के जरिए सबक ना सिखाने का फैसला लिया है। भले ही ड्रैगन ने भारत के NSG में रास्ता रोका हो लेकिन भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) में चीन की रास्ते की बाधा नहीं बनेगा। भारत ने स्पष्ट किया है कि भारत सौदेबाजी में यकीन नहीं रखता।
भाजपा के राष्ट्रवाद पर नीतीश ने किया हमला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भारत के गरीबों की स्थिति जैसे मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर राष्ट्रवाद पर चर्चा को प्रोत्साहित कर रही है। नीतीश ने कहा, कैसे प्रगति करें और कैसे विकास की उच्च दर हासिल की जाए की जगह पूरा देश राष्ट्रवाद पर बहस कर रहा है।
धार्मिक आयोग को वीजा ना मिलने से भारत से खफा हुआ अमेरिका
अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग को भारत की ओर से वीजा देने से इनकार किए जाने पर अमेरिका ने 'नाराजगी' जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वैसे भारत सरकार 2009 से ही इस मसले पर आयोग को वीजा नहीं दे रही है।
समग्र द्विपक्षीय वार्ता को भारत-पाक तैयार
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सुधारने के लिए फिर से समग्र द्विपक्षीय वार्ता पर सहमति बनी है। इस्लामाबाद में बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के बीच हुई बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई। सुषमा स्वराज ने बुधवार को इस्लामाबाद में कहा कि समग्र वार्ता के अलावा इसमें अन्य विषय भी शामिल होंगे। भारत जहां जम्मू कश्मीर पर वार्ता के लिए तैयार है वहीं पाकिस्तान ने मुंबई हमले के दोषियों को जल्द सजा दिलाने की बात कही है।
अफ्रीकी नेताओं से मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ताएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कई अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में सुधार, आतंकवाद की चुनौती और व्यापार तथा निवेश बढ़ाने के साथ ही तेल और गैस क्षेत्र पर बातचीत हुई। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा ने वैश्विक शासन प्रणाली के सुधार पर जोर दिया।
...तो Secularism पर सवाल खड़े हो जाते : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आयरलैंड में आयरिश बच्चों ने संस्कृत में मंत्रोच्चार करके और श्लोक पढ़कर मेरा स्वागत किया और ऐसा अगर भारत में होता तो सेकुलरिज्म पर सवाल खड़े हो जाते। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका जाने के दौरान आयरलैंड के अपने संक्षिप्त प्रवास के समय भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘आयरिश बच्चों ने मेरे स्वागत में संस्कृत में श्लोक पढ़े और मंत्रोच्चार किया। हिन्दुस्तान में अगर ऐसा होता तो पता नहीं… सेकुलरिज्म पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता।’
भारत ने NSA वार्ता रद्द होने के दिए संकेत
भारत ने पाकिस्तान की अलगाववादी नेताओं से मिलने की जिद्द के आगे ना झुकते हुए आखिरकार NSA स्तरीय वार्ता रद्द होने के संकेत दिए है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। हुर्रियत नेताओं से वार्ता पर अड़े पाकिस्तान के रुख को देखते हुए भारत ने शुक्रवार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नई शर्तों के साथ एनएसए स्तर की बातचीत संभव नहीं है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए गंभीर नहीं है। भारत की ओर से यह भी कहा गया कि उफा में जारी एजेंडे से पाकिस्तान पलट गया है।
एनएसए वार्ता के लिए पाक का Agenda फाइनल
पाकिस्तान ने मंगलवार को फैसला किया कि भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता की कार्यसूची में 'भारत द्वारा पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप' को सबसे ऊपर रखा जाएगा। भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज के बीच दिल्ली में 23-24 अगस्त को वार्ता होनी है।
भारत को कोहिनूर वापस करो: ब्रिटिश सांसद
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने ब्रिटेन को मशहूर कोहीनूर हीरा भारत को लौटाने को कहा है। इससे पहले शशि थरूर ने 'ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 200 साल तक भारत को लूटने' की बात करते हुए ब्रिटेन से इसका मुआवजा मांगा था।
सिंघल का दावा : 2020 तक भारत होगा हिंदू राष्ट्र
अपने बयान को लेकर एक बार फिर विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल चर्चा में हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2020 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा और 2030 तक पूरी दुनिया हिंदू धर्म की अनुयायी हो जाएगी। सिंघल यहां आरएसएस के पूर्व प्रमुख के एस सुदर्शन के जीवन एवं कार्यों पर एक पुस्तक के लोकर्पण समारोह के दौरान बोल रहे थे। सुदर्शन का पिछले वर्ष निधन हो गया था। इस अवसर पर विदेश मंत्री स्वराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख नेता भी मौजूद थे।