नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ तो यह गांधी पर जिन्ना के विचारों की जीत होगी : शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने का मतलब महात्मा गांधी के विचारों पर मोहम्मद अली जिन्ना के विचारों की जीत होगी। धर्म के आधार पर नागरिकता देने से भारत 'पाकिस्तान का हिंदुत्व संस्करण' बन जाएगा।
भाजपा हर चीज पर चाहती है अपना एकाधिकार, यहां तक कि हमारे मंदिर जाने पर भी: राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंदिर जाना सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं है, लेकिन भाजपा को इससे परेशानी होती है क्योंकि भाजपा हर चीज पर अपना एकाधिकार चाहती है। यहां तक कि हमारे मंदिर जाने पर भी।
बेमेल 'बियाह' का हश्र, क्या तय था!
बिना मेल के ब्याह, कनपटी भर सेनुर...भोजपुरी बेल्ट की ये कहावत भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी पर सटीक बैठती है। पहले दिन से ही इस बेमेल गठजोड़ को लेकर संदेह था। तीन साल तक साथ चला लेकिन अब भाजपा ने अचानक ही अपने हाथ खींच लिए। लेकिन ये हैरान करने वाला फैसला यूं ही नहीं लिया गया। तैयारी कई दिनों से थी। प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी के तेवरों से स्पष्ट हो गया है कि अब बात सॉफ्ट नहीं बल्कि हार्ड कोर हिन्दुत्व की होगी।
बड़ा खुलासा : ये हैं वो मीडिया संस्थान जिन्हें दंगा भड़काने वाले पेड न्यूज से परहेज नहीं
कोबरापोस्ट ने एक स्टिंग से देश की मीडिया संस्थान का असली चेहरा खोल कर रख दिया है। ऑपरेशन-136 के नाम से किए गए स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से कोबरापोस्ट ने गोदी मीडिया शब्द को सार्थक सिद्ध कर दिया है। इस पूरी तहकीकात को ऑपरेशन 136 नाम इसलिए दिया गया क्योंकि वर्ष 2017 के प्रेस इंडेक्स में भारत विश्व में 136वें पायदान पर है।