नेतृत्व परिवर्तन से शाह का इनकार, बोले- पीएम मोदी की अगुवाई में ही लड़ेंगे 2019 का चुनाव
मिशन 2019 के लिए बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नेतृत्व में बदलाव की बात को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही 2019 का चुनाव लड़ेगी।
राफेल सौदे पर आखिर कौन बोल रहा है झूठ?
अरुण जेटली और अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं ने राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कहा कि झूठ की उम्र लंबी नहीं होती है। सुप्रीम कोर्ट से सरकार को क्लीन चिट मिली है। राहुल गांधी देश से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने देश को गुमराह किया है। सचमुच झूठ की उम्र छोटी ही निकली। शाम होते-होते राहुल गांधी ने मीडिया से मुखातिब होकर सरकार के झूठ की पोल खोल दी।
जनादेश 2018 ; अति की हद पर अर्द्धविराम
हदें केवल देशों की ही नहीं होती हैं। हदें इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की भी होती हैं। निजी संपत्ति और अति की भी होती हैं। राजनीति में झूठ, जुमलेबाजी, नकरात्मकता और पोंगापंथी की भी होती है। इन पर पहले अर्द्धविराम फिर पूर्ण विराम लगता है। अभी अर्द्धविराम लगा है। 2019 में पूर्ण विराम लगाने का आगाज है। इस लिहाज से यह शुरुआत है राजनीति में नकरात्मकता के अंत का। अब इसे कोई नेता नहीं रोक सकता। यह जनता का फैसला है। यह किसी नेता के मन की बात नहीं है। यह सार तत्व है पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का।
शाह का ऐलान; पश्चिम बंगाल में रथयात्रा स्थगित हुई है रद्द नहीं, इसे कोई नहीं रोक सकता
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को साफ तौर पर कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में यात्राएं निश्चित तौर पर निकालेगी और उसे ऐसा करने से कोई भी नहीं रोक सकता है। रथ यात्रा को स्थगित किया गया है रद्द नहीं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक दिन पहले भाजपा को कूच बिहार में रथयात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया था
अमित शाह का ऐलान; अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नहीं लाएगी अध्यादेश
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए कोई बिल या अध्यादेश नहीं लाएगी बल्कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही जनवरी के सुनवाई का इंतज़ार करेगी।
शाह ने दी धमकी; सबरीमाला में श्रद्धालुओं का दमन नहीं रुका तो केरल सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
सभी उम्र की महिलाओं को केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के इतर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को चेतावनी देते हुए कहा कि कहा कि अगर उन्होंने सबरीमाला के श्रद्धालुओं का दमन नहीं रोका तो भाजपा कार्यकर्ता आपकी सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा।
साजिश? हां, यह साजिश ही तो है
अर्थव्यवस्था के विकास का अर्थशास्त्र बताता है कि इसका फल वर्गों में मिलता है। मसलन विकास का 80 फ़ीसदी धन देश के एक फ़ीसदी लोगों के पास संग्रहित हो जाता है। परिणामस्वरूप हर महीने 30-40 अरबपति उत्पन्न हो जाते हैं। साथ ही जो पहले से अमीर हैं वे और अमीर हो जाते हैं। दूसरी ओर विकास का 20 फीसदी धन देश के 80 फीसदी में बंटता है। इनमें भी किसी को मिलता है किसी को नहीं मिलता है। इससे जो गरीब हैं वह और गरीब हो जाते हैं।
भाजपा के शाह ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के राजनीतिकरण में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब
महाराष्ट्र में भीमा कोरेगांव केस में पांचों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट के इंकार के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि इस आदेश ने उन लोगों का पर्दाफाश कर दिया है, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की।
भाजपा के शाह ने किया दावा; देश में घुसे हैं करोड़ों घुसपैठिये
अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि देश में करोड़ों की तादाद में घुसपैठिये घुस गए हैं। अगर 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतती है तो अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। अवैध घुसपैठियों की तुलना दीमक से करते हुए शाह ने कहा कि वे लोग देश का संसाधन खत्म कर रहे हैं।
तो ऐसे होगा सबका विकास!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। बता दिया है कि वो फिर से हार्डकोर हिंदुत्व की बात करेंगे। जयपुर में उन्होंने अखलाक वाले उदाहरण के जरिए अपने स्टैण्ड को एक दम सही करार दिया। कहा कि उस वाकये के बाद हमें मिली जीत बताती है कि वो कोई मुद्दा नहीं था और पार्टी को नुकसान नहीं हुआ। क्या नुकसान और फायदे से परे देशहित सर्वोपरि नहीं रहना चाहिए?