राहुल कारोबार और मुनाफा में अंतर नहीं जानते : शाह
बेटे जय शाह के बचाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों खुलकर बैटिंग कर रहें हैं। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। खासकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है और उनकी समझ पर सवाल उठा दिया है। शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कारोबार और मुनाफा में अंतर नहीं जानते।
जय शाह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का अमित शाह ने दिया ये करारा जवाब
अमित शाह ने बेटे जय शाह की कंपनी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। उल्टे पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस के ऊपर भी कई आरोप लगे हैं लेकिन उन्होंने कभी 100 करोड़ की कोई मानहानि की याचिका दाखिल की?
अमित शाह के बेटे के खिलाफ मामला बनता है तो जांच होनी चाहिए : RSS
राष्ट्रीय सेवक संघ की तरफ से जय शाह को लेकर बयान आया है। हालांकि बयान काफी संभाल के दिया गया है लेकिन कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सवाल खड़े करता है। मामला अमित शाह के बेटे जय शाह के बिजनेस एम्पायर से जुड़ा है। संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि अगर प्रथम दृष्टया कोई मामला बनता हो तो जांच होनी चाहिए।
अमेठी में कांग्रेस के युवराज पर अमित शाह, स्मृति और सीएम योगी ने किया ग्रुप अटैक
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी से भाजपा ने ग्रुप अटैक किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल को उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरा और तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि मोदी से तीन साल का हिसाब मांगने वाले राहुल को अमेठी में अपनी तीन पीढ़ियों का हिसाब देना चाहिए।
आनंदीबेन पटेल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, चुनाव लड़ने से किया इनकार
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने घोषणा की है कि वह राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि उनकी जगह पर किसी युवा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। आनंदीबेन के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद पार्टी कार्यकर्ता दुविधा में हैं।
जय शाह के संदिग्ध लेन-देन मामले पर कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के संदिग्ध लेन-देन और सौदों को लेकर कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि इससे पहले जब कभी भी किसी भाजपा प्रमुख की निष्ठा पर सवाल उठाए गए, तब उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
PM मोदी के वार पर यशवंत सिन्हा का पलटवार, बोले- डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। एक पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से कर डाली। सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि उन्हें संसदीय लोकतंत्र की महान परंपरा को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते।
कन्नूर नहीं पहुंचे अमित शाह, माकपा ने कहा- डर गया BJP का शेर
जन रक्षा यात्रा के तीसरे दिन गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के गृहनगर कन्नूर में पदयात्रा में शामिल नहीं हुए। हालांकि शाह की अनुपस्थिति के बावजूद भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए नारा लगाते हुए मार्च निकाला। भाजपा ने बताया कि अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया है।
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में 'मिशन 2019' जीतने का खाका तैयार
2019 में एक बार फिर कमल खिलाने के इरादे के साथ भाजपा ने अपनी दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया। इसमें जीएसटी, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई और आगामी चुनावों में विपक्ष को घेरने का ताना-बाना बुना गया।
अमित शाह ने राहुल गांधी से मांगा तीन पीढ़ियों के कामकाज का हिसाब
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए अमित शाह ने कहा, 'हम अपने तीन साल के कामकाज का जवाब देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते राहुल गांधी अपनी तीन पीढ़ियों के काम-काज का हिसाब दें।'