नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव 2 चरण 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटें हैं। दूसरे चरण में पूरे सीमावर्ती इलाकों की 122 सीटों को रखा गया है। 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। 40 साल बाद बिहार में 2 चरणों में मतदान होंगे।
बिहार के इस विधानसभा चुनाव में करीब 7.42 करोड़ वोटर हैं। इनमें 100 साल से ऊपर के 14 हजार वोटर शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फॉर्म 12D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। इस बार के चुनाव में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां औसतन प्रति केंद्र 818 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 76,801 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं, जबकि 13,911 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था (100%) की गई है। साथ ही, 1,350 मॉडल मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
1985 में 2 फेज में हुए थे चुनाव
इससे पहले 1985 के चुनाव में भी 2 चरण में वोट डाले गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने 196 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था, जबकि लोक दल मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरा था। भाजपा को 16 सीटें मिली थीं। उस समय जनता पार्टी भी चुनावी मैदान में थी जो बाद में जनता दल में शामिल हो गई। जनता पार्टी को 229 में से 13 सीटें मिली थीं।
इस चुनाव के बाद बिहार में एक ही कार्यकाल में चार मुख्यमंत्री बने थे। 1985 से 1988 तक बिंदेश्वरी दुबे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनके बाद लगभग एक साल भागवत झा आजाद, फिर कुछ महीनों के लिए सत्येंद्र नारायण सिन्हा और जगन्नाथ मिश्र बिहार के मुख्यमंत्री बने थे।
बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी हैं। बिहार में फिलहाल जेडीयू और बीजेपी के घटक दलों वाली एनडीए सरकार है और आरजेडी के तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के 80 विधायक हैं, आरजेडी के 77, जेडी(यू) के 45 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पूरा शेड्यूल
Bihar Election 2025 : बिहार में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल
कुल सीटों की संख्या : 121
नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
पहले चरण की 121 सीटें
आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वरस्थान, गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहा, सकरा, कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोटे, भोरे, हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंधा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजापाकर, राघोपुर, महनार, पातेपुर, समस्तीपुर कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसरा, हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूरजगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल
कुल सीटों की संख्या : 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
दूसरे चरण की 122 सीटें
वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, निर्मली, सुपौल पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज, छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोरहा, बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर, अमरपुर, धौरैया, बांका, कटोरिया, बेलहर, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मकदुमपुर, गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा, औरंगाबाद,रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई।




