वो महिला जिसने सीएम योगी को दी थी जान से मारने की धमकी

मुंबई/लखनऊ : सब कुछ फिल्मी स्टाइल में घटित हुआ। महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके धमकी दी गई कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगर 10 दिनों में इस्तीफा नहीं दिया तो उसका भी वही हाल होगा जो बाबा सिद्दिकी का हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी है और जांच शुरू कर दी।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया है जिसकी पहचान सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी पास 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस की मानें तो युवती अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर मिजाज की है।

हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है। हालांकि योगी आदित्यनाथ को धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार योगी आदित्यनाथ को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश के सीएम को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। इससे पहले इस साल मार्च में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके सीएम योगी आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिसंबर 2023 में भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Previous article25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा 18वीं लोकसभा का पहला शीतकालीन सत्र
Next articleUS Election Results : कुछ घंटों में तय हो जाएगा, अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन?
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here