भारत और पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ऐलान, ट्रम्प ने की मध्यस्थता

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। जमीन, आकाश और समुद्र में आज यानी शनिवार शाम 5.00 बजे से युद्धविराम लागू हो गया। आगे की कार्यवाही के लिए 12 मई 2025 को DGMO बातचीत करेंगे।

सीजफायर के लिए मध्यस्थता अमेरिका ने की। भारतीय समयानुसार शनिवार शाम 5:30 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने बताया कि ‘बीती रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अधिकारियों के अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिम मुनीर से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की सरकार तुरंत युद्धविराम के लिए राजी हो गई हैं। दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों का निपटारा करने के लिए बातचीत को तैयार हो गए हैं। हम पीएम मोदी और पीएम शहबाज शरीफ की तारीफ करते हैं कि उन्होंने बुद्धिमत्ता से शांति का रास्ता चुना।’

Previous articleसुप्रीम कोर्ट का निर्देश महिला सैन्य अधिकारियों की पहली बड़ी जीत
Next articleइसे कहते हैं सेना को युद्ध की भट्टी में झोंकना!
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here