मध्यस्थता पर कांव-कांव
अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का फिलहाल अंत होता नहीं दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल बनाकर मसले को कम से कम लोकसभा चुनाव तक तो टाल ही दिया है। विवाद में दो ही पक्ष हैं। दोनों पक्षों की नुमाइंदगी करने वाले नेताओं के कांव-कांव जब इस तरह से सामने आ रहे हों तो फिर मध्यस्थता पैनल में शामिल लोगों की मध्यस्थता का रिजल्ट किस रूप में सामने आएगा? सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। हां, एक बात जरूर होगी कि तब तक चुनाव हो जाएगें, नतीजे भी आ जाएंगे, नई सरकार का गठन भी हो जाएगा और फिर चार साल की छुट्टी। क्योंकि मुद्दा वोट की सियासत का जो है।
मध्यस्थों से पहले उमा भारती ने सुनाया फैसला; जहां पर रामलला हैं वहां सिर्फ राम मंदिर बनेगा
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को मध्यस्थता पैनल के जरिए सुलझाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जहां पर रामलला हैं वहां राम मंदिर के अलावा किसी और धार्मिक स्थल कैसे बन सकता है।
उमा भारती ने 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, गंगा और राम मंदिर के लिए करेंगी काम
भाजपा की कद्दावर नेत्री और हिन्दुत्व का प्रमुख चेहरा उमा भारती ने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी की एक और कद्दावर नेत्री तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।
बातों-बातों में बोल गईं भाजपा नेत्री उमा भारती; राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं
केंद्रीय मंत्री और अयोध्या आंदोलन की अगुवा में गिनी जाने वाली उमा भारती ने कहा है कि अब राम मंदिर का निर्माण न करने का कोई बहाना नहीं चलने वाला। उमा ने बातों-बातों में यह भी कह गईं कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं। राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं है।
उमा भारती ने दिया विवादित बयान, बोली- कांग्रेस ने कराई बापू की हत्या
केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने एक विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। उमा ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या दरअसल गोडसे ने नहीं कांग्रेस ने कराई है। तर्क दिया कि महात्मा गांधी की हत्या से सिर्फ कांग्रेस को लाभ हुआ था और यह विचार करने की बात है कि गोडसे को उनके खिलाफ और उनकी हत्या के लिए किसने उकसाया था?
आडवाणी, जोशी समेत 12 पर चलेगा आपराधिक साजिश का मुकदमा, कांग्रेस ने उमा भारती से मांगा इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पर बहुप्रतिक्षित फैसला आ गया। बाबरी विध्वंस को लेकर 12 लोगों पर आपराधिक साजिश का आरोप तय हो गया है। अयोध्या विवादित ढांचा मामले में मंगलवार (30 मई) को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 12 आरोपियों के खिलाफ विशेष सीबीआई कोर्ट ने 120बी के तहत आरोप तय कर दिए।
बाबरी केस : आडवाणी, जोशी को समन, 30 मई को कोर्ट में पेश हों
सीबीआई की विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती व अन्य को 30 मई को पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि उनको पेशी से छूट नहीं दी जा सकती।
बाबरी विध्वंस केस: SC का फरमान- आडवाणी, जोशी और उमा भारती पर चलेगा आपराधिक मुकदमा
इसे भारतीय जनता पार्टी के कभी फायर ब्रैण्ड नेताओं के लिए तगड़ा झटका माना जाएगा। बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित 13 नेताओं पर आपराधिक षडयंत्र का मामला चलाने का फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (19 अप्रैल) को यह फैसला दिया। इसमें रोजाना सुनवाई होगी। धारा 120 (बी) के तहत मामला चलाया जाएगा। इसके अलावा मामले की सुनवाई कर रहे जज का इस बीच तबादला भी नहीं किया जाएगा।
भाजपा के मंत्री क्यों मना रहे हैं मातम?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया। चार चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अचानक ऐसा क्या हो गया कि एक के बाद एक भाजपा नेता व मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री पार्टी की इस गलती को कोस रहे हैं और मातम मनाने की भरपूर नौटंकी कर रहे हैं। राजनाथ सिंह, उमा भारती और मुख्तार अब्बास नकवी ने इस संदर्भ में पार्टी के फैसले क्षोभ व्यक्त किया है।
अमित शाह का वादा ; BJP जीती तो हर बुंदेले के पास होगी मारुति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार आई तो हर बुन्देले के घर में मारुति कार होगी। बुन्देलखण्ड के रुपयों से ही बुन्देलखण्ड का विकास होगा। जनसभा के बाद अमित शाह और राजनाथ सिंह ने परिवर्तन रथ रवाना किया। यह रथ 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ करने रविवार को झांसी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस दौरान अपने संबोधन में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।