राहुल बोले 2019 में बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस तो मैं बनूंगा PM, NCP ने बताया सपना तो भाजपा ने उड़ाया मजाक
कांग्रेस अध्यक्ष का पद्भआर संभालने के बात राहुल गांधी लगातार अपनी पुरानी छवि से इतर दिखाने की कोशिश कर रहें हैं। वो पहले से ज्यादा आक्रामक होकर सीधे प्रधानमंत्री को टारगेट कर रहें हैं और यही वजह है कि पहले प्रधानमंत्री बनने के सवालों से दरकिनार करने वाले राहुल अब खुलकर अपनी महत्वकांक्षा जाहिर कर रहें हैं। हालांकि उनकी मुश्किल ये है कि खुद उनके सहयोगी उनसे इत्तेफाक नहीं रख रहें हैं।
प्रधानमंत्री पर फिर बरसे राहुल गांधी, किसानों के मुद्दे पर मोदी को दिया 'एफ' ग्रेड
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कर्नाटक के किसानों को निराश करने का आरोप लगाया और किसानों के मामले में मोदी सरकार को 'विफल' करार देते हुए 'एफ' ग्रेड दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी योजना में केंद्र का कोई योगदान नहीं रहा है।
'नामदार' राहुल की 15 मिनट की चुनौती पर आखिर 'कामदार' मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना कागज देखे बोलें तो सही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के चुनावी दौरे पर हैं। दक्षिण कर्नाटक के चामराजनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 15 मिनट वाली चुनौती पर चुप्पी तोड़ी। कहा राहुल जिस भाषा में बोलना चाहते हैं बोलें, राहुल चाहें तो अपनी मां की मातृभाषा में बात कर सकते हैं
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल ने भरी हुंकार, मोदी सरकार को घेरा और की 'दिल की बात'
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर सीधा हमला किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकते हुए डोकलाम, किसानों पर कर्ज, भ्रष्टाचार, न्यायपालिका से टकराव जैसे तमाम मुद्दों पर राहुल गांधी ने सीधे तौर पर मोदी सरकार को घेरा।
संविधान बचाओ रैली के जरिए राहुल गांधी ने मोदी से मांगे सिर्फ 15 मिनट! भाजपा अध्यक्ष ने इसे क्षुद्र राजनीति करार दिया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान बचाओ रैली का आगाज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से किया। राहुल ने आक्रामक और फिल्मी अंदाज में प्रधानमंत्री से संस द में महज 15 मिनट मांगे। दूसरी ओर भाजपा ने भी आक्रामक अंदाज में राहुल के अभियान को फर्जी करार दिया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनकी कोशिशों को क्षुद्र राजनीति का नाम दिया।
मक्का मस्जिद ब्लास्ट में स्वामी असीमानंद बरी, भाजपा बोली- भगवा आतंक पर राहुल मांगें माफी
मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए सबूतों के अभावों में स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। आरोपियों के बरी होने के बाद भगवा आतंकवाद पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, आज कांग्रेस के चेहरे से मुखौटा उतर गया है।
कठुवा-उन्नाव प्रकरण पर बोले राहुल गांधी; स्पीकअप PM मोदी! आपकी चुप्पी मंजूर नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ घृणित हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि इस मामले में उनकी चुप्पी अस्वीकार्य है। भारत उनके बोलने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक दिन पहले ही कठुआ और उन्नाव की बलात्कार की घटनाओं के विरोध में गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर मार्च निकाला था।
दलितों के मुद्दे पर राहुल ने दिन भर रखा उपवास, कहा- देश जानता है PM मोदी दलित विरोधी हैं
दलितों की हितैषी बनकर सोमवार को राजघाट पर उपवास रखने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में जो माहौल पैदा किया गया है वह भाजपा की विचारधारा के कारण है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा देश को बांटने और दलितों को कुचलने की है।
राहुल का दावा; विपक्षी एकजुटता से भाजपा की हार तय, मोदी भी गंवा सकते हैं वाराणसी की सीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता पर भरोसा जताते हुए रविवार को कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी और उनके खिलाफ अगर सपा, बसपा और कांग्रेस एकजुट हो गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी वाराणसी की सीट भी गंवा देंगे। राहुल ने किसी तीसरे मोर्चे के उदय की उम्मीदों को भी खारिज किया।
कर्नाटक चुनाव : 600 से अधिक मठों के इर्द-गिर्द ही घूम रही कांग्रेस और भाजपा की राजनीति
लोकतंत्र के लिए इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है जब दो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा राज्य के 30 जिलों में 600 से अधिक मठों और उनके महंतों को जीत-हार का माध्यम मान लिया हो। हालांकि राजनीति के जानकारों की मानें तो कर्नाटक में हमेशा से ही मठों की राजनीति हावी रही है और लोगों पर मठों का खासा प्रभाव रहा है।