#MeToo कैंपेन के बवंडर में मोदी सरकार के मंत्री एम.जे. अकबर समेत कई नामचीन बेनकाब!
आज से करीब 12 साल पहले अमेरिका में शुरू हुआ #MeToo अभियान अब भारत में भी बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। इस कड़ी में मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर, बॉलीलुड अभिनेता नाना पाटेकर समेत कई दिग्गज व नामचीन हस्तियों पर आरोप लगे हैं।
मध्य रात्रि में किसान क्रांति यात्रा को दिल्ली में मिली एंट्री, किसान घाट पहुंच आंदोलन किया खत्म
किसान क्रांति यात्रा लेकर दिल्ली पहुंचे उत्तर प्रदेश के किसानों ने आखिरकार अपना मार्च वापस ले लिया। बुधवार तड़के किसान नेता नरेश टिकैत ने इसका ऐलान किया। इसके साथ ही आंदोलन में शामिल किसान अपने-अपने गांवों की ओर लौट गए हैं।
बैंकों के एनपीए को लेकर कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी
नेशनल हेराल्ड केस और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी भाजपा के निशाने पर है। मंगलवार को दोनों मामलों का हवाला देते हुए भाजपा ने कहा कि इससे कांग्रेस के भ्रष्टाचार का साफ पता चलता है।
सरकार ने वॉट्सऐप से कहा, फर्जी संदेशों का खोजें तकनीकी समाधान
वॉट्सऐप के सीईओ क्रिस डैनियल से मुलाकात में केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने फर्जी खबरों पर सख्त रवैया अपनाते हुए मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को देश में स्थानीय इकाई स्थापित करने, फर्जी संदेशों के स्रोतों का पता लगाने के लिए तकनीकी समाधान खोजने को कहा है।
मराठा आरक्षण पर मोदी के मंत्री नितिन गडकरी ने कबूला कड़वा सच, कहा- देश में नौकरियां हैं कहां?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेरोजगारी के संकट को स्वीकार करते हुए मराठा आरक्षण की मांग करने वालों से उल्टे सवाल किया है कि जब देश भर में तेजी से नौकरियां घट रही हैं तो ऐसी स्थिति में क्या आरक्षण देने से नौकरी मिल जाएगी?
...और जब जवाब देने की होड़ में भिड़ गए दो सांसद!
अमूमन संसद के अंदर सांसदों को आपस में बहस करते देखा जाता है। इन दिनों टीवी स्टूडियो में भी ये नजारा आम है। ऐसा ही एक सीन लोकतंत्र के मंदिर में दिखा जब NRC असम को लेकर सत्ता पक्ष के सांसद और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य आपस में भिड़ गए। दोनों ही अपनी बात को जोरदार तरीके से रखने का प्रयत्न करते दिखे।
किसानों और उपभोक्ताओं का हित सुरक्षित करना सरकार की पहली प्राथमिकता : रामविलास पासवान
केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने खाद्य वितरण प्रबंधन को और अधिक कार्यकुशल बनाने तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों और उपभोक्ताओं का हित सुरक्षित करना है।
गडकरी ने कहा- अगर पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को रोकना है तो उसे GST के तहत लाना होगा
पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए ईंधन को जीएसटी के तहत लाने की पुरजोर वकालत की। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर गडकरी पत्रकारों से बात कर रहे थे।
रेप पर विवादित बयान दे फंसे गंगवार, सफाई में बोले- सनसनी ना बनाएं
रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां मंत्रियों को बात का बतंगड़ बनाने से परहेज करने की सलाह दे रहें हैं वहीं उनके ही एक वरिष्ठ मंत्री रेप को बात का बतंगड़ बनाये जाने पर अपनी राय रख रहें हैं। दरअसल, मोदी सरकार में राज्य मंत्री तथा बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि रेप की घटनाओं को जबरन बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत किया जा रहा है।
कठुआ केस: जावड़ेकर बोले- हमने दो विधायकों को किया बाहर, अब कांग्रेस की बारी
जम्मू के कठुआ गैंगरेप मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 2 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अब कांग्रेस की बारी है। यहां जावड़ेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर का जिक्र कर रहे थे। जिनके मुताबिक मीर का बयान उनके मंत्रियों लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा की तरह ही भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना था।