Kerla Assembly Election Results 2026: केरल में रुझानों में यूडीएफ को बहुमत

तिरुवनंतपुरम। केरल (केरलम) विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8.00 बजे से जारी है।राज्य की सभी 140 सीटों पर आए अभी तक के रुझानों में सत्ताधारी एलडीएफ को यूडीएफ ने पीछे छोड बहुमत के जादुई आंकड़े 71 को पार कर 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के प्रमुख नेताओं की सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है।

केरल की राजनीति में पारंपरिक रूप से सत्ता परिवर्तन का रिवाज रहा है, लेकिन पिछले चुनाव में LDF ने इसे तोड़कर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। इस बार देखना यह होगा कि क्या ‘केरलम’ की जनता फिर से वामपंथ पर भरोसा जताती है या कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF सत्ता में वापसी करता है।

ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें…

Previous articleडोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को चेतावनी; गलती की तो फिर करेंगे हमला
Next articleAssam Assembly Election Results 2026: असम में एकतरफा मुकाबले में बीजेपी को भारी बढ़त
सत्ता विमर्श डेस्क
सत्ता विमर्श (Satta Vimarsh) नाम ही हमारी पहचान है। हमारा मानना है कि सब कुछ सत्ता के इर्द-गिर्द तय होता है, सरकार भी और सरोकार भी। लेकिन, इस सत्ता में हमारी-आपकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सत्ता में बैठे लोगों की। इसीलिए सत्ता और सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विमर्श जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here