मुलायम ने पलटा 'नादान ' अखिलेश का फैसला, गायत्री प्रजापति को किया बहाल
हफ्ते भर से समाजवादी पार्टी और यूपी सरकार के बीच चले आ रहे नाटक का पर्दा गिराने की कोशिश पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह ने की है। उन्होंने शिवपाल के खास गायत्री प्रजापति की दोबारा बहाली करा दी है तो दूसरी ओर अखिलेश से कहलवा दिया है कि ये अध्यक्ष पद से हटाने के के 'एक्शन' का 'रिएक्शन' था। मुलायम ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी और परिवार में कोई झगड़ा नहीं है।
मायावती की मुलायम को सलाह, पुत्र मोह त्याग लें राजनीति से संन्यास
समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक को 'ड्रामेबाजी' करार देने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने राजनीतिक मित्र मुलायम सिंह को पुत्र मोह त्यागने की सलाह दी है। मायावती ने कहा है कि समय आ गया है कि सपा अध्यक्ष अब राजनीति से संन्यास ले लें। मायावती ने बसपा राज्य मुख्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में कहा, सपा के परिवार के दर्जनों लोग किसी-ना-किसी रूप में राजनीति में शामिल हैं और उन सबके अपने-अपने स्वार्थ हैं।
बिग सपा ड्रामा:अखिलेश के साथ खड़े दिखे रामगोपाल, कहा उन्हें हटाना चूक
समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में बार-बार घटनाक्रम बदल रहा है। जहां शिवपाल और अखिलेश में आर-पार की लड़ाई सा माहौल दिख रहा है वहीं भतीजे अखिलेश यादव के समर्थन में डॉ रामगोपाल यादव आ गए हैं। उन्होंने माना है कि अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाने में चूक हुई है। फिलहाल वो परिवार की दूरियों को पाटने में एक पुल का काम कर रहें हैं।
नेताजी के खासमखास मंत्रियों पर अखिलेश ने गिराई गाज, किया बर्खास्त
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दो कैबिनेट मंत्रियों गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से प्रजापति को मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। जब इस बारे में मुलायम सिंह यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में मुझसे कोई विचार नहीं किया है।
शिवपाल गए तो बंट जाएगी पार्टी: मुलायम
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के इस्तीफे की खबरों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा,'पार्टी में शिवपाल के खिलाफ साजिश की जा रही है। कुछ लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। '
सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमर, बेनी शामिल
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर अमर सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया है। इसके अलावा हाल ही में राज्यसभा भेजे गए संजय सेठ को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
लौट के बेनी बाबू घर को आए
पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने वापिस समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है। 9 साल पहले पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को खरी खोटी सुनाने वाले बेनी बाबू का हृदय परिवर्तन हो गया है। वह एक बार फिर 'समाजवादी' हो गए हैं। लोकसभा में उनके खिलाफ प्रचार करने वाले मुलायम सिंह भी अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
गुस्से में नेताजी! बोले- गूंगों की पार्टी हो गई है सपा
नेताजी के नाम से मशहूर और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। मुलायम ने साफतौर पर कहा कि सपा सरकार ने बहुत काम किया है, लेकिन जनता को बताने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा गूंगों की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नेता व कार्यकर्ता अगर पार्टी मुख्यालय में रहेंगे तो चुनाव कौन जिताएगा? मुलायम ने गुस्से में यहां तक चेतावनी दी कि अगर एमएलसी चुनाव हार गए तो इन लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
अयोध्या में फायरिंग पर मुलायम ने बहाए आंसू
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 24 साल बाद और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बाबरी विध्वंस का राग छेड़ा है। मुलायम ने कहा कि मैंने अयोध्या में धर्मस्थल बाबरी मस्जिद को विध्वंस होने से बचाने के लिए गोलियां चलवाई थी। इसमें 16 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इसका मुझे दुख है।
अखिलेश ने सुझाया कांग्रेस-सपा गठबंधन का फार्मूला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुझाव दिया कि कांग्रेस के साथ इस व्यवस्था के साथ गठबंधन संभव है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनें और राहुल गांधी उनके डिप्टी हों। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में परिचर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौजूदगी में यह बात कही।