भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का ऐलान; नहीं लड़ूंगी अब चुनाव, लेकिन राजनीति करूंगी
केंद्रीय विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि वह 2019 में होने वाले लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि शशि थरूर के एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने लिखा, मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं।
शरद पवार की भविष्यवाणी; कहा- आज जो सत्ता में हैं, 2019 के चुनाव में दोबारा नहीं आएंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं होगा और केंद्र व महाराष्ट्र दोनों जगह की सरकारें बदलेंगी। पवार ने कहा कि आज जो लोग सत्ता में हैं, 2019 चुनाव के बाद दोबारा नहीं आएंगे।
भाजपा हर चीज पर चाहती है अपना एकाधिकार, यहां तक कि हमारे मंदिर जाने पर भी: राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनका मंदिर जाना सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं है, लेकिन भाजपा को इससे परेशानी होती है क्योंकि भाजपा हर चीज पर अपना एकाधिकार चाहती है। यहां तक कि हमारे मंदिर जाने पर भी।
विपक्ष पर तीखे हमले के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा 'अजेय भारत अटल भाजपा'
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और पार्टी के लिए नया नारा 'अजेय भारत, अटल भाजपा' अटलजी को समर्पित किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2019 में भाजपा फिर जीतेगी और अगले 50 सालों तक उसे कोई नहीं हरा पाएगा।
अमित शाह की अगुवाई में ही 2019 का चुनाव लड़ेगी भाजपा, पार्टी बढ़ा सकती है कार्यकाल
मिशन 2019 की तैयारी को पुख्ता बनाए रखने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन चुनाव को टालने का फैसला किया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बिना कोई जोखिम लिए आम चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में ही लड़ना चाहती है।
मिनी मॉस्को से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कभी मिनी मॉस्को कहे जाने वाले बेगूसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस युवा छात्र नेता को जल्दी ही महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
शरद पवार ने दिया बड़ा बयान; 2019 में वही PM बनेगा जिसके पास होंगी सबसे ज्यादा सीटें
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अधिकतम सीटें जीतने वाली पार्टी ही 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए दावा करेगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर भी खुशी जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया दावा ; 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे नरेंद्र मोदी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को स्पष्ट तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने यह टिप्पणी दो दिवसीय हैदराबाद दौरे के दौरान संपादकों के साथ बातचीत में की।
मिशन 2019 : बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधनों में खींचतान
बिहार में मिशन 2019 को लेकर सियासी हलचल बेहद तेज़ है। बाहर से सबकुछ शांत दिख रहा है लेकिन अंदरखाने हर बड़ा नेता अपनी चालें चल रहा है। 40 लोकसभा सीटों के लिए यहां की राजनीति में लड़ाई उन्नीस-बीस की है। लेकिन हर दल अपनी चाल से सामने वाले को मात देने की कोशिश में जुटा है।
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-3
कांग्रेस को देश के वर्तमान सामाजिक व राजनैतिक यथार्थ और उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर ही एक ऐसी आर्थिक नीति को तैयार करना चाहिए जिसमें युवाओं को रोजगार के सुनिश्चित अवसर उपलब्ध हो सकें। इसके लिए गांवों के विकास की एक ऐसी स्वदेशी रूपरेखा तैयार करनी चाहिए जो हमारी पारिस्थितिक तंत्र के अनुकूल हो। जैसे खेती के छोटे जोतों को जोतने लायक बनाने के साथ ही उनके मालिकाना हक पर भी निर्णायक कदम उठाना चाहिए।