भाजपा को कांग्रेस से नहीं, वामपंथ से लगता है डर इसलिए रच रही है साजिशें : येचुरी
मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा विरोधी दलों द्वारा आयोजित साझा विरासत कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से नहीं वामपंथ से डर लगता है। यही वजह है कि देश में वामपंथ विरोधी माहौल बनाने की केंद्र सरकार साजिशें रच रही है।
सुधारवादी छवि पर ब्रेक लगाकर BJP की 'राष्ट्रवादी' विश्वसनीयता को बढ़ावा देकर 2019 जीतेंगे मोदी
नोटबंदी और जीएसटी जैसे कठोर सुधारों को लागू करने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार क्या अब नरमी बरतेगी? एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी अब चुनाव से पहले अपनी 'सुधारवादी छवि' के बजाय बीजेपी की 'राष्ट्रवादी' विश्वसनीयता को बढ़ावा देने पर विचार कर सकते हैं।
पत्रकारों को ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री!
बिहार की वर्तमान सरकार के नए नवेले मंत्री हैं। नाम है विनोद कुमार सिंह। भारतीय जनता पार्टी से हैं। भारत माता को लेकर कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हैं। अपने जज्बातों का ऐसा ही नमूना उन्होंने सार्वजनिक मंच से दिया। निशाने पर पत्रकार बंधु रहे। उन्होंने भाजपा के एक समारोह में ‘भारत माता की जय’ का नारा न लगाने वाले मीडियाकर्मियों को ‘पाकिस्तान का समर्थक’कह डाला।
केरल : राजनीतिक हिंसा पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित
केरल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर सोमवार को विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर केरल विधानसभा की कार्यवाही बाधित की। हाल में हुई राजनीतिक हिंसा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ ही भाजपा व आरएसएस शामिल रहे हैं।
भाजपा में शामिल होंगे त्रिपुरा के 6 बर्खास्त टीएमसी विधायक
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के 6 बर्खास्त विधायक रक्षाबंधन के मौके पर 7 अगस्त को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। भाजपा प्रवक्ता विक्टर सोम ने बताया कि विधायक रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
पथराव पर बोले राहुल ; प्रधानमंत्री मोदी और BJP-RSS की राजनीति का यही रास्ता है
गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर शुक्रवार को बनासकांठा गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने पथराव की घटना के पीछे पीएम मोदी और भाजपा का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, 'कल की घटना में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मेरी ओर इतना बड़ा पत्थर फेंका, जो मेरे गार्ड को जाकर लग गया। मोदी जी और भाजपा-आरएसएस की राजनीति का यही तरीका है।
सपा को एक और झटका, आजम की करीबी सरोजनी BJP में शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी समाजवादी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। हाल ही में सपा के दो एमएलसी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, वहीं अब सपा की एक और एमएलसी ने भी पार्टी छोड़ दी है। मेरठ से एमएलएसी सरोजनी अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। सरोजनी अग्रवाल सपा के दिग्गज नेता आजम खान की करीबी रही हैं।
...तो ऐसे चलेगा कांग्रेस मुक्त भारत अभियान!
गुजरात के 42 विधायक कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ठहरे थे अब उस पर आयकर का छापा मारा जा चुका है। कर्नाटक के कांग्रेसी मंत्री डीके शिवकुमार के इस रिसॉर्ट पर ही केन्द्र की टेढ़ी दृष्टि नहीं पड़ी बल्कि अपने यहां गुजराती विधायकों को ठहराने का खामियाजा उन्हें इससे कहीं आगे बढ़कर चुकाना पड़ रहा है। उनके दर्जनों ठिकाने आयकर छापों की जद में हैं। मामला उच्च सदन तक पहुंचा और खूब हंगामा बरपा। इन सब कार्रवाईयों से साफ है कि भाजपा की सरकार उसी राह पर चल पड़ी है जिस पर कभी कांग्रेस चला करती थी। रास्ता कांग्रेस ने दिखाया अब उन्हीं पदचिह्नों पर मोदी सरकार चल रही है। तो क्या कांग्रेस मुक्त भारत अभियान इसी पैंतरेबाजी से अंजाम में लाया जाएगा?
MLC के इस्तीफे से बौखलाए बुआ और भतीजे, भाजपा पर किया जबरदस्त प्रहार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ की जमीं पर कदम रखते ही शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को भाजपा ने बड़ा झटका दिया। सपा के एमएलसी और राष्ट्रीय शिया समाज के संस्थापक सदस्य बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
नीतीश राज : भाजपा+ से 12 और जेडीयू से 14 मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया। इसके तहत भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को मिलाकर 13 मंत्रियों ने शपथ ली जबकि जेडीयू से 14 मंत्रियों ने शपथ ली। शनिवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों ने शपथ ली।