जेएनयू राजद्रोह केस में दिल्ली पुलिस ने दायर किया कन्हैया कुमार समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट
दिल्ली पुलिस ने 2016 में दर्ज राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार तथा अन्य के ख़िलाफ़ सोमवार को आरोप-पत्र दाख़िल किया। कन्हैया कुमार ने चार्जशीट को राजनीति से प्रेरित बताया है।
नहीं रहे बेगूसराय के सांसद भोला बाबू : वामपंथ से दक्षिण पंथ तक के सफर का हुआ अवसान
बेगूसराय से भाजपा सांसद और वामपंथ से दक्षिण पंथ तक की राजनीति के कद्दावर राजनेता डॉ. भोला सिंह का शुक्रवार शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भोला सिंह बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनका जन्म बेगूसराय जिला स्थित गढ़पुरा के दूनही गांव में 3 जनवरी 1939 को हुआ था।
मिनी मॉस्को से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कभी मिनी मॉस्को कहे जाने वाले बेगूसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस युवा छात्र नेता को जल्दी ही महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
कन्हैया ने लखनऊ में भरी हुंकार, कहा- मैं गोली खाने को तैयार, लेकिन मुझे बोलने से कोई नहीं रोक सकता
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा, 'वे देशद्रोही नहीं हैं। मैं गोली खाने को तैयार हूं, लेकिन संघर्ष के मैदान से हटने वाला नहीं। मुझे बोलने से कोई नहीं रोक सकता है।' दरअसल कन्हैया कुमार शुक्रवार को लिटरेरी फेस्टिवल में अपनी किताब 'बिहार से तिहाड़ तक' पर चर्चा करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे।
कन्हैया समेत 15 छात्रों के खिलाफ JNU की अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्विविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत 15 छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को रद्द कर दिया। यह कार्रवाई पिछले साल 9 फरवरी को विश्वविद्यालय में विवादास्पद कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी थी।
3000 कंडोम ढूंढ ले रहे हैं, एक लापता छात्र नहीं : कन्हैया कुमार
इन दिनों सोशल मीडिया पर जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो केन्द्र की मोदी सरकार की खिलाफत और मुखर हो कर रहें हैं। NDTV का कार्यक्रम है जिसमें जवाब सवाल का लम्बा दौर चला है। इसमें ही हमारी सियासी जमात पर उन्होंने हमला किया है। नेताओं की मंशा और उनकी सोच पर हमला बोला है।
डूसू और जेएनयू छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न: जेएनयू में रिकॉर्ड मतदान
गुरूवार देर रात अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु हुई प्रेसेडेंशियल बहस के बाद शुक्रवार को पारंपरिक डफली की धुनों और आजादी के नारों के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव हुआ। यहां रिकार्ड 59 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया का कार्यकाल समाप्त, फेसबुक पोस्ट पर शुभचिंतकों का जताया आभार
अपने क्रांतिकारी सोच से सियासतदारों की पेशानी पर बल दिलाने वाले कन्हैया कुमार का जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया। शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग के साथ ही वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए। इस साल 9 फरवरी को जेएनयू में हुई घटना के बाद से चर्चा में आए कन्हैया कुमार ने अपने कार्यकाल खत्म होने पर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है।
19 सितंबर तक जेएनयू कन्हैया के खिलाफ ना करे कार्रवाई: HC
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन से 19 सितंबर से पहले जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना किया है। कोर्ट ने विवि प्रशासन से अपीली प्राधिकरण के खिलाफ विद्यार्थियों की याचिका पर जवाब देने के लिए भी कहा है।
जेएनयू विवाद में कन्हैया कुमार की अंतरिम जमानत बरकरार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रद्रोह मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। गुरुवार को आए उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद कन्हैया की जमानत अब बरकरार रहेगी। उच्च न्यायालय ने इससे पहले मंगलवार को कन्हैया की जमानत रद्द करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था।