सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल में PM ने किया दावा; फिनटेक कंपनियों के लिए भारत सर्वश्रेष्ठ ठिकाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में फिनटेक (फाइनेंस टेक्नोलॉजी) फेस्टिवल में मौजूद लोगों से कहा, यह दुनिया में एक अग्रणी फिनटेक और स्टार्टअप राष्ट्र बन गया है। फिनटेक व उद्योग भारत में उभर रहा है। मैं सभी फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप से कहता हूं कि भारत आपका सबसे अच्छा ठिकाना है।
पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का किया उद्घाटन, विरोधियों पर छोड़े तीर
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में सबसे ऊंची उनकी प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 'देश की एकता, जिंदाबाद' का नारा लगाते हुए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए पटेल के दिखाए रास्ते पर चलते रहने का आह्वान किया।
थरूर के विवादित बोल पर गरजे गिरिराज, कहा- ये पाकिस्तान होता तो जुबान चुप करा दी गई होती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल से एक बार फिर चर्चा में हैं। थरूर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं, भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है।
CBI ROW : राहुल ने कहा- अब बच नहीं सकते हैं PM मोदी, जोरदार प्रदर्शन से दिखाई ताकत
सीबीआई विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस विवाद को राफेल डील से जोड़कर देशभर के सीबीआई दफ्तरों पर हल्ला बोला। दिल्ली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। वे कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए सीबीआई मुख्यालय तक गए और प्रदर्शन किया।
CBI में घमासान पर बोले राहुल गांधी- पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार में लिप्त, उन्हें खुलासे का है डर
सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार से जोड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अहम सबूतों को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया।
घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए PM मोदी के चहेते अधिकारी : येचुरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। येचुरी ने कहा कि मोदी द्वारा विशेष तौर पर चुने गए सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना रंगे हाथों पकड़े गए हैं। सीबीआई ने अपने ही एक अधिकारी के खिलाफ घुसखोरी का मामला दर्ज किया है।
नहीं रहे बेगूसराय के सांसद भोला बाबू : वामपंथ से दक्षिण पंथ तक के सफर का हुआ अवसान
बेगूसराय से भाजपा सांसद और वामपंथ से दक्षिण पंथ तक की राजनीति के कद्दावर राजनेता डॉ. भोला सिंह का शुक्रवार शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भोला सिंह बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनका जन्म बेगूसराय जिला स्थित गढ़पुरा के दूनही गांव में 3 जनवरी 1939 को हुआ था।
MeToo ने ली अकबर की बलि, विदेश राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, रमानी बोलीं- सुकुन मिला
करीब डेढ़ दर्जन महिला पत्रकारों द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व संपादक एम.जे. अकबर ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। 'मी टू' अभियान के सामने आने के बाद भारतीय राजनीति में यह पहला इस्तीफा है।
'2002 के गुजरात दंगों की एसआईटी रिपोर्ट सफेद झूठ'
लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि गुजरात में वर्ष 2002 में कराए गए दंगों के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किए जाने के बावजूद सेना के वाहनों को प्रभावित इलाकों में जाने से एक दिन के लिए रोक दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जो एसआईटी जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी, वह सफेद झूठ थी।
देखिए! प्रधान सेवक की बात के.के. पांडेय के साथ, एपिसोड-5 ; गंगा संरक्षण और जी.डी. अग्रवाल की कुर्बानी
'प्रधानसेवक की बात' की 5वीं कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण किशोर पांडेय (के.के.पांडेय) ने गंगा सफाई अभियान और अविरल गंगा की मांग को लेकर प्रो. जीडी अग्रवाल के बेमियादी अनशन के दौरान दिवंगत होने जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।