पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, 20 विपक्षी दलों का मिला साथ
हाल में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर सवर्ण संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के आह्वान के बाद सोमवार को बढ़ती महंगाई और लगातार कमजोर होते रुपये को लकेर कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया। भाजपा ने कहा कि भारत बंद असफल रहा।
देखिए! प्रधान सेवक की बात के.के.पांडेय के साथ, एपिसोड-2 : अभिव्यक्ति की आजादी
'प्रधानसेवक की बात' की दूसरी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण किशोर पांडेय (के.के.पांडेय) ने देश में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर मोदी सरकार के आचार और व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पेश है 'प्रधानसेवक की बात के.के. पांडेय के साथ' कार्यक्रम की दूसरी कड़ी...
मोदी सरकार ने राफेल सौदे में प्रक्रियाओं का किया उल्लंघन, कीमत बताए सरकार : सिब्बल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का आरोप है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया। वर्ष 2015 में इस सौदे की घोषणा से पहले इसके बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी नहीं थी। कपिल सिब्बल चाहते हैं कि सरकार लड़ाकू विमान की कीमत सहित देश के लोगों को सच बताए।
तरक्की पर अर्थव्यवस्था तो फिर क्यों दम तोड़ रहा रूपया?
रूपए की औकात आज इस हद तक गिर गई है कि एक डॉलर के लिए हमें अब करीब 72 रूपए चुकाने पड़ रहे हैं। किसी भी भारतीय के लिए यह सदमे से कम नहीं है। इसके पीछे जो आर्थिक तर्क दिए जा रहे हैं वह तो अपनी जगह हैं, पर आम जनता के गले यह बात नहीं उतर रही कि जब सरकारी आंकड़े इस बात का दम भर रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर ने चीन को भी पछाड़ दिया है तो फिर अपना रूपया इस कदर कमजोर क्यों होता जा रहा है।
मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पर बोला सीधा हमला, कहा- मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। पूर्व पीएम ने कहा कि इस सरकार में किसान और नौजवान परेशान हैं तो दलितों व अल्पसंख्यकों में असुरक्षा का माहौल है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकपाल चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने से 5वीं बार किया इनकार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल पांचवी बार लोकपाल के चयन के लिए समिति की मंगलवार की बैठक में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह तब तक बैठक में शामिल नहीं होंगे, जब तक उन्हें 'विशेष आमंत्रित सदस्य' के बजाए पूर्ण सदस्य का दर्जा नहीं दिया जाता।
गांधी की हत्या करने वाले आज सत्ता में, तो क्या उनको जेल में डाल देना चाहिए : स्वरा भास्कर
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से केंद्रीय सत्ता पर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले लोग आज सत्ता में हैं, तो क्या ऐसे लोगों को हमें जेल में डाल देना चाहिए?
आजाद भारत में पहली बार जनगणना-2021 में अलग से जुटाए जाएंगे ओबीसी के आंकड़े
देश अगली जनगणना जल्द ही शुरू करेगा। आजादी के बाद 2021 में होने वाली अगली जनगणना में पहली बार अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) के आंकड़े भी अलग से जुटाए जाएंगे। मोदी सरकार का यह कदम 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नेताओं के मामलों की जानकारी नहीं देने पर SC की केंद्र को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर की विभिन्न अदालतों में सांसदों और राजनेताओं के खिलाफ लंबित मामलों का विवरण उपलब्ध कराने में विफल रहने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की एक पीठ ने कहा, 'भारत सरकार तैयार नहीं है' क्योंकि वह अदालत द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दे पाए।
नोटबंदी पर RBI ने जारी किए आंकड़े, 99.3 प्रतिशत पुराने नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस
8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के बाद बंद किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोटों का 99.3 प्रतिशत हिस्सा बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गया है। रिजर्व बैंक की 2017-18 की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। तात्पर्य यह है कि बंद नोटों का काफी छोटा हिस्सा ही बैंकिंग सिस्टम में वापस नहीं आया।