भाजपा सांसद साक्षी महाराज का दावा; यह देश का आखिरी लोकसभा चुनाव, 2024 में नहीं होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज की मानें तो 2024 में लोकसभा चुनाव की कोई जरूरत नहीं होगी और इसके लिए वह मोदी लहर को धन्यवाद देते हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज का यह बयान 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक एक महीने पहले आया है।
दलित सांसद सावित्री बाई फुले का भाजपा से इस्तीफा, बोली- समाज को बांटने का काम कर रही BJP
उत्तर प्रदेश में बहराइच से भाजपा की दलित सांसद सावित्री बाई फुले ने गुरुवार को पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया। आरएसएस, विहिप और भाजपा द्वारा मुस्लिम, दलित एवं पिछड़ों की भावना को आहत करते हुए संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। इससे आहत होकर मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
भाजपा सांसद अकबर के सहमति से संबंध के दावों पर पल्लवी गोगोई ने किया पलटवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद एम.जे. अकबर के उन दावों पर नैशनल पब्लिक रेडियो की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने पलटवार किया है, जिसमें अकबर ने दुष्कर्म के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। पल्लवी गोगोई का कहना है कि यह संबंध 'जबरदस्ती और शक्ति के दुरुपयोग' पर आधारित था न कि सहमति।
नहीं रहे बेगूसराय के सांसद भोला बाबू : वामपंथ से दक्षिण पंथ तक के सफर का हुआ अवसान
बेगूसराय से भाजपा सांसद और वामपंथ से दक्षिण पंथ तक की राजनीति के कद्दावर राजनेता डॉ. भोला सिंह का शुक्रवार शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भोला सिंह बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनका जन्म बेगूसराय जिला स्थित गढ़पुरा के दूनही गांव में 3 जनवरी 1939 को हुआ था।
जीडीपी आंकलन के तरीके पर जोशी ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, भाजपा सांसदों ने रोकी रिपोर्ट
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली संसद की एक समिति ने मसौदा रिपोर्ट में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकलन के लिए अपनाई गई पद्धति पर सवाल उठाया है।
नाना के बचाव में उतरे उदित राज, 'मी टू' अभियान पर उठाया सवाल
भाजपा सांसद उदित राज ने देश में 'मी टू' अभियान को गलत चलन की शुरुआत बताते हुए नाना पाटेकर का जोरदार बचाव किया और एक दशक बाद सामने आकर आरोप लगाने के लिए अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह एक गलत चलन की शुरुआत है।
नोटबंदी के खिलाफ संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट पर भाजपा सांसदों ने लगाया अड़ंगा
संसद की एक स्थायी समिति में शामिल भाजपा सांसदों ने नोटबंदी पर विवादित मसौदा रिपोर्ट को स्वीकार करने से मना कर दिया है। यह रिपोर्ट मोदी सरकार के नोटंबदी के निर्णय के लिहाज से काफी अहम है। इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।
शत्रु का PM मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, ट्वीट में राहुल गांधी की जमकर तारीफ
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम की दावेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की आलोचना के लिए पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाए पीएम मोदी ध्यान बंटाने की राजनीति कर रहे हैं।
जिन्ना पर सवाल, भाजपा में बवाल
लालकृष्ण आडवाणी के पाकिस्तान दौरे और जिन्ना की मजार पर जाने के करीब 13 साल बाद एक बार फिर जिन्ना का जिन्न सामने आ गया है। यह भाजपा के लिए मुसीबत का सबब भी बनता दिख रहा है। क्योंकि जिन्ना के मुद्दे पर भाजपा के भीतर ही इस वक्त अलग-अलग राय देखी जा रही है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले द्वारा जायज ठहराने को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। कहा यह भी जा रहा है कि यूपी में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इसलिए एक सोची-समझी रणनीति के तहत भाजपा द्वारा इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।
भाजपा में मेरे साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हुआ, अब मैं आजाद शख्स हूं : शत्रुघ्न सिन्हा
यशवंत सिन्हा के राष्ट्र मंच से जुड़ने के बाद भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी में उनके साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हो रहा था। अब वह खुली हवा में सांस लेने वाले आजाद शख्स हैं। अभिनेता से नेता बने सिन्हा के अपनी ही पार्टी भाजपा से काफी समय से अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे हैं।