उद्धव ने BJP को भ्रष्टाचार में बताया लिप्त, बोले- चुनावों में धन-बल का ऐसा इस्तेमाल 50 साल में कभी नहीं देखा
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बरसे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर जरूरी कदम ना उठाने का आरोप लगाया है। अपने सख्त बोलों के लिए चर्चित उद्धव यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने भाजपा पर चुनाव में धन बल के खुलेआम इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए।
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री रज़ाक भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार
मलेशिया के विवादास्पद पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मलेशियाई भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने ये कार्रवाई की है। नजीब पर सरकारी कंपनी 1एमडीबी से 70 करोड़ डॉलर (करीब 4760 करोड़ रुपए) अपने निजी खाते में स्थानांतरित करने का आरोप है।
स्वच्छता मिशन हो या भ्रष्टाचार की लड़ाई, केंद्र और बिहार सरकार साथ-साथ : PM मोदी
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित 'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' कार्यक्रम में करीब 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता मिशन हो, काला धन हो, भ्रष्टाचार की लड़ाई हो या फिर आपकी सुविधाओं की बात, केंद्र सरकार और नीतीश सरकार साथ चल रही है।
मोदी राज में भारत और हुआ भ्रष्ट, 180 देशों की सूची में 81वां स्थान
अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में भारत को 81वें स्थान पर रखा गया है। भारत को इस सूचकांक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार और प्रेस स्वतंत्रता के मामले में सबसे खराब स्थिति वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है। 2017 में भारत की रैंक में गिरावट दर्ज की गई है।
इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक का दावा- 2013 में रूक सकता था पीएनबी घोटाला
पीएनबी महाघोटाले पर परत दर परत होते खुलासों के बीच इलाहाबद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दूबे ने कुछ ऐसा कहा है जिससे सियासी तापमान में इजाफा होना तय है। उन्होंने कहा है कि ये घोटाला यूपीए सरकार से चला आ रहा है, और आज 10 से 50 गुना तक बढ़ गया है।
कैसे हो बैंकों पर भरोसा!
पहले विजय माल्या और अब नीरव मोदी। दो ऐसे उद्योगपति जिन्होंने देश के बैंकिंग सेक्टर को हिला कर रख दिया। इन दोनों ने गाढ़ी कमाई को जमा कराने वालों के विश्वास को डिगा दिया है। जहां एक आम हिन्दुस्तानी को अपना लोन पास कराने में एड़ी चोटी का दम लगाना पड़ता है, कर्ज पर पैसे लेने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, कागज दुरुस्त कराने पड़ते हैं वहीं एक रसूखदार कितनी आसानी से अपनी मंजिल पा लेता है माल्या और मोदी उसी की मिसाल है।
PM मोदी ने किया दावा; नहीं बच पाएगा अब कोई भ्रष्टाचारी, तीन-तीन पूर्व सीएम आज जेल में हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर एक फिर जोरदार तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कोई भी व्यक्ति अब बच नहीं पाएगा। चीजें अब पहले जैसी नहीं हैं। स्थिति बहुत बदल गई है। आज भ्रष्टाचार के कारण तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं।
जेटली बोले; नोटबंदी एक ऐतिहासिक क्षण पर इससे भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म नहीं होगा
8 नवंबर की तैयारी सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से हो रही है। कांग्रेस के दावे को भारतीय जनता पार्टी अपने तरीके से खारिज कर रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया। साथ ही ये भी माना कि नोटबंदी हर समस्या का एकमात्र समाधान नहीं है।
सऊदी अरब के 11 भ्रष्टाचारी राजकुमार गिरफ्तार
सऊदी अरब के नवनिर्मित भ्रष्टाचार निरोधी आयोग ने 11 राजकुमारों और एक दर्जन पूर्व मंत्रियों को गिरफ्तार किया है। जिन राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया है वो उच्च प्रशासनिक पद पर तैनात थे या विश्व के सबसे रईस व्यक्तियों में शुमार हैं।
जय शाह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का अमित शाह ने दिया ये करारा जवाब
अमित शाह ने बेटे जय शाह की कंपनी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। उल्टे पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस के ऊपर भी कई आरोप लगे हैं लेकिन उन्होंने कभी 100 करोड़ की कोई मानहानि की याचिका दाखिल की?