बैंकों के एनपीए को लेकर कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी
नेशनल हेराल्ड केस और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी भाजपा के निशाने पर है। मंगलवार को दोनों मामलों का हवाला देते हुए भाजपा ने कहा कि इससे कांग्रेस के भ्रष्टाचार का साफ पता चलता है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, 20 विपक्षी दलों का मिला साथ
हाल में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर सवर्ण संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के आह्वान के बाद सोमवार को बढ़ती महंगाई और लगातार कमजोर होते रुपये को लकेर कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया। भाजपा ने कहा कि भारत बंद असफल रहा।
कांग्रेस ने दिखाया राहुल गांधी की कैलाश यात्रा का सुबूत
भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस ने राहुल की इस यात्रा का 'सबूत' जारी किया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को राहुल की कैलास पर्वत के सामने की एक तस्वीर और उनकी फिटनेस वॉच के आंकड़े जारी किए गए।
राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने चीन के रास्ते कैलास मानसरोवर जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष को जहां 'चाइनीज गांधी' कहा है, तो कांग्रेस की तरफ से भी पलटवार किया गया है।
राहुल गांधी का PM मोदी पर सीधा हमला, कहा- पूंजीपति दोस्तों की मदद के लिए की गई नोटबंदी
राहुल गांधी ने नोटबंदी और राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। नोटबंदी की बात करते हुए राहुल ने कहा कि माफी वहां मिलती है जहां गलती हो। पीएम मोदी ने तो जानबूझकर यह काम किया, अपने 15-20 पूंजीपति दोस्तों को मदद पहुंचाने के लिए।
राफेल डील पर सियासी घमासान ; राहुल गांधी के वार पर शाह और जेटली ने किया पलटवार
राफेल डील पर अरुण जेटली के बाद अब अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब दिया है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा, जवाब देने के लिए हम 24 घंटे भी इंतजार क्यों करें जबकि आपके पास खुद जेपीसी है- झूठी कांग्रेस पार्टी। आपने देश को गुमराह किया है।
लंदन में पत्रकारों ने पूछा, आपके पास गांधी सरनेम के अलावा क्या है तो राहुल ने दिया ये जवाब
लंदन में राहुल गांधी से पत्रकारों ने जब सवाल किया कि उनके पास गांधी सरनेम के अलावा और क्या है? इस पर राहुल ने कहा कि उन्हें सुने बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी 'क्षमता' के आधार पर उनके बारे में कोई राय बनानी चाहिए, ना कि उनके परिवार की 'निंदा' कर के।
राहुल गांधी ने आरएसएस को बताया भारत का मुस्लिम ब्रदरहुड
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर हमला लगातार जारी है। शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस को अरब देशों में सक्रिय कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड के जैसा बताया।
जर्मनी में बोले राहुल; 70 साल की भारत की उपलब्धियों को नष्ट कर रही है मोदी सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी स्थित हैम्बर्ग के बुसेरियस समर स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद के 70 सालों में भारत की जो भी उपलब्धियां रही हैं, उसे मोदी सरकार नष्ट कर रही है।
नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गुरुदास कामत, सोनिया और राहुल ने जताया शोक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रहे।