Satta Vimarsh

अन्य समाचार

प्रेसिडेंट ट्रम्प की 53 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 26 सवाल : सीएए और मुसलमानों पर पीएम मोदी को दी क्लीनचिट

प्रेसिडेंट ट्रम्प की 53 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 26 सवाल : सीएए और मुसलमानों पर पीएम मोदी को दी क्लीनचिट

भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। 53 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुल 26 सवालों का सामना किया और उसका जवाब दिया। ट्रम्प ने कहा कि भारत एक शानदार देश है और इस देश में प्रधानमंत्री मोदी एक बेहतरीन नेता हैं।

राज्यसभा चुनाव 2020 : अप्रैल महीने में खाली हो रहीं 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान

राज्यसभा चुनाव 2020 : अप्रैल महीने में खाली हो रहीं 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान

राज्यसभा के 55 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म होगा। चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में खाली हो रही इन सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 26 मार्च को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। 

भारत और अमेरिका के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण खरीदने का हुआ करार

भारत और अमेरिका के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण खरीदने का हुआ करार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान ट्रम्प ने कहा- मोदी के साथ बातचीत में 21.50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को दिया निर्देश; वेबसाइट पर बताएं दागियों को चुनने की क्या है वजह

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को दिया निर्देश; वेबसाइट पर बताएं दागियों को चुनने की क्या है वजह

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के चयन के कारणों को अपलोड करें। पार्टियों को 48 घंटे के भीतर वेबसाइट और सोशल मीडिया पर विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 : जानिए! आपके क्षेत्र से कौन जीता और कौन हारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 : जानिए! आपके क्षेत्र से कौन जीता और कौन हारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 के तहत चुनाव आयोग ने सभी 70 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं। देखा जाए तो आम आदमी पार्टी तीन तिहाई से भी अधिक 62 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर से दिल्ली राज्य की सत्ता पर काबिज हुई है।

बड़ी जीत पर अजब-गजब नारों से गूंजा आप दफ्तर- 'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं मफलरधारी'

बड़ी जीत पर अजब-गजब नारों से गूंजा आप दफ्तर- 'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं मफलरधारी'

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी तीन तिहाई बहुमत के आंकड़ों के साथ एक बार फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इस बड़ी जीत को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में खुशियां मनानी शुरू कर दी।

दिल्ली फिर से हुई आप की; ऐतिहासिक जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- गजब कर दिया आपने

दिल्ली फिर से हुई आप की; ऐतिहासिक जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- गजब कर दिया आपने

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के जनादेश ने साफ कर दिया कि दिल्ली तो आप की है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं यानी 88 प्रतिशत सीटें। पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96 प्रतिशत सीटें। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार दो बार 88 प्रतिशत सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं।

मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन को कहा- सूइसाइड बॉम्बर का जत्था

मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन को कहा- सूइसाइड बॉम्बर का जत्था

मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश हो रही है। यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है ...यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है।

गुजरात दंगों के 17 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी जमानत, कहा- मध्य प्रदेश में जाकर करें समाज सेवा

गुजरात दंगों के 17 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी जमानत, कहा- मध्य प्रदेश में जाकर करें समाज सेवा

सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड के बाद 2002 में सरदारपुरा में भड़के दंगों में 17 दोषियों को मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी। इस घटना में मुस्लिम समुदाय के 33 लोगों को जिंदा जला दिया गया था। सरदारपुरा दंगे के मामले में पुलिस ने 76 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अमेजन चीफ जेफ बेजोस को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने भाजपा नेता को दिया करारा जवाब

अमेजन चीफ जेफ बेजोस को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने भाजपा नेता को दिया करारा जवाब

शीर्षस्थ दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की हालिया भारत दौरे को लेकर विवादों का दौर जारी है। ताजा विवाद वॉशिंगटन पोस्ट और एक भाजपा नेता के ट्वीट से उपजा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान, 11 को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान, 11 को आएंगे नतीजे

राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई।

जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्र संघ अध्यक्ष और शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, कई घायल

जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्र संघ अध्यक्ष और शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, कई घायल

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार शाम जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष समेत कई लोगों पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया है। आइशी घोष समेत डेढ़ दर्जन से अधिक छात्रों को एम्स में भर्ती कराया गया है। 

झारखंड में फिर से सोरेन की सत्ता, विपक्षी एकता के बीच हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लिए तीन अहम फैसले

झारखंड में फिर से सोरेन की सत्ता, विपक्षी एकता के बीच हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लिए तीन अहम फैसले

झारखंड में सोरेन की सत्ता फिर से लौट आई है। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर 81 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल

झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस ने भरी हुंकार : 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा' पर घमासान

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस ने भरी हुंकार : 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा' पर घमासान

रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं मर जाऊंगा लेकिन सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा।

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने ध्वस्त किया लेबर पार्टी का 100 साल पुराना किला, कंजरवेटिव पार्टी को प्रचंड बहुमत

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने ध्वस्त किया लेबर पार्टी का 100 साल पुराना किला, कंजरवेटिव पार्टी को प्रचंड बहुमत

ब्रिटेन में 12 दिसंबर को हुए आम चुनाव में बोरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी (टोरी) को जबरदस्त बहुमत मिला। शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में हाउस ऑफ कॉमन्स की कुल 650 में से कंजरवेटिव पार्टी को 365 सीटों पर जीत मिली है।

नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 संसद से पास, मोदी ने बताया ऐतिहासिक तो सोनिया बोलीं संवैधानिक इतिहास का काला दिन

नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 संसद से पास, मोदी ने बताया ऐतिहासिक तो सोनिया बोलीं संवैधानिक इतिहास का काला दिन

भारतीय संसद ने नागरिकता (संशोधन) बिल 2019 को संख्या बल के आधार पर पारित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक को भारत के लिए ऐतिहासिक बताया वहीं सोनिया गांधी ने इसे भारत के संवैधानिक इतिहास का ‘काला दिन' करार दिया।

नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ तो यह गांधी पर जिन्‍ना के विचारों की जीत होगी : शशि थरूर

नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ तो यह गांधी पर जिन्‍ना के विचारों की जीत होगी : शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने का मतलब महात्मा गांधी के विचारों पर मोहम्मद अली जिन्ना के विचारों की जीत होगी। धर्म के आधार पर नागरिकता देने से भारत 'पाकिस्‍तान का हिंदुत्‍व संस्‍करण' बन जाएगा।

रघुराम राजन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सभी शक्तियां PMO के अधीन होना ठीक नहीं

रघुराम राजन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सभी शक्तियां PMO के अधीन होना ठीक नहीं

मोदी सरकार पर हमला करते हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय सुस्ती के चंगुल में फंसी है। देश में सत्ता का केंद्रीकरण हो गया है, जहां पीएमओ के पास ही सारी शक्तियां हैं। मंत्रियों के पास कोई अधिकार नहीं हैं।

राजपथ

विकास की राजनीति पर फिदा हुई दिल्ली

विकास की राजनीति पर फिदा हुई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से बड़ा जनादेश दिया है। यह जनादेश खासतौर से उन नेताओं तथा उम्मीदवारों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने चुनाव के दौरान अथवा इससे पहले विवादित बयान देकर नफरत की राजनीति के बूते चुनाव जीतने की एक खतरनाक कोशिश की थी। सच जानिए तो दिल्ली जनादेश के कई मायने हैं जिसे घोर सांप्रदायिक पार्टी भाजपा समेत सभी राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को समझने की जरूरत है। इसमें कोई दो राय नहीं कि दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी का जो काम देखा है, उसकी काम करने की जो नीयत देखी है, उस पर अपना भरोसा जताया है। कहने का मतलब यह है कि कहीं न कहीं काम की राजनीति, सही मायने में विकास की राजनीति को लोगों ने पसंद किया है और भारतीय राजनीतिक परिवेश में यह बदलाव बहुत बड़ी चीज है, क्योंकि देश भर में इसका एक संदेश जाएगा कि जनता काम पर वोट करने लगी है।