एससी/एसटी एक्ट पर केंद्र सरकार ने डाली पुनर्विचार याचिका
SC/ST एक्ट को लेकर 2 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया। देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। विभिन्न राज्यों में पुलिस लाठीचार्ज और प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की भी खबर है। इधर, केन्द्र सरकार ने स्थिति का भयावहता के मद्देनजर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार याचिका डाल दी है। जिस पर जवाब देते हुए कोर्ट ने कह दिया है कि मामले पर सुनवाई उचित समय पर की जाएगी।
RSS को नहीं चाहिए कांग्रेस मुक्त भारत, भाजपा को लगा झटका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समावेशी चरित्र पर जोर देते हुए सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत जैसे नारे राजनीतिक मुहावरे हो सकते हैं, लेकिन ये नारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भाषा का हिस्सा नहीं हो सकता। हम किसी को छांटने की भाषा का कभी इस्तेमाल नहीं करते हैं।
कर्नाटक चुनाव : 600 से अधिक मठों के इर्द-गिर्द ही घूम रही कांग्रेस और भाजपा की राजनीति
लोकतंत्र के लिए इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है जब दो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा राज्य के 30 जिलों में 600 से अधिक मठों और उनके महंतों को जीत-हार का माध्यम मान लिया हो। हालांकि राजनीति के जानकारों की मानें तो कर्नाटक में हमेशा से ही मठों की राजनीति हावी रही है और लोगों पर मठों का खासा प्रभाव रहा है।
डेटा लीक पर घमासान : फ्रेंच हैकर के खुलासे से मुश्किल में फंसी कांग्रेस, भाजपा ने भी घेरा
भाजपा ने कांग्रेस पर उपभोक्ताओं के डेटा सिंगापुर की एक कंपनी के साथ साझा करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने यह गंभीर आरोप फ्रेंच हैकर इलियट एल्डरसन के उस दावे के बाद लगाया है, जिसमें उसने कहा है कि जब आप कांग्रेस के एंड्रॉयड ऐप (with INC) पर सदस्यता के लिए आवेदन करते हैं तो आपकी निजी जानकारी membership.inc.in पर चली जाती है।
उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट की जंग जीतने के बाद भाजपा के 28 सांसद पहुंचे राज्यसभा
सपा, बसपा और कांग्रेस की विपक्षी एकता में सेंध लगाते हुए भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में 10वीं सीट की जंग जीत गई। इस तरह से 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें अपनी झोली में डाल लीं। इसके साथ ही कुल 59 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटें अपनी झोली में डाली। उत्तर प्रदेश से एक सीट पर सपा ने जया बच्चन को चुनकर भेजा।
कांग्रेस देश की आवाज, पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार अब और नहीं : राहुल
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कांग्रेस की तुलना पांडवों से करते हुए कहा है कि एक तरफ वे (भाजपा) ताकत के नशे में सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा एक संगठन की आवाज है और कांग्रेस देश की आवाज है।
शिवसेना का दावा; आम चुनाव 2019 में भाजपा की 110 सीटें कम होंगी
शिवसेना ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि उप चुनाव के नतीजे और मौजूदा रुझान इस ओर इशारा कर रहे कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को 2019 लोकसभा चुनाव में 100-110 सीटों का नुकसान होगा। सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने भाजपा से पूछा है कि 2014 के बाद सत्ता में बने रहने के लिए उसने कितनी सौदेबाजियां की हैं।
जानिए! कौन हैं 10 राज्यों से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित वो 33 सांसद
उच्च सदन के लिए गुरुवार को 7 केन्द्रीय मंत्रियों समेत 33 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। गुरुवार की दोपहर तीन बजे नामांकन वापसी की समय-सीमा खत्म हो जाने के बाद विभिन्न राज्यों के निर्वाची पदाधिकारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपा। बाकी की 25 सीटों पर आगामी 23 मार्च को चुनाव होगा।
सोनिया की डिनर डिप्लोमेसी में एक साथ दिखे 20 दलों के नेता, तेजस्वी बोले- अभी तो शुरूआत है
भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 विपक्षी दलों के नेताओं को डिनर पर बुलाया था। 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा नीत एनडीए के विरुद्ध व्यापक मोर्चा बनाने की चर्चा के बीच सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ के लॉन में 20 विपक्षी दलों के नेता पहुंचे और राय मशविरा किया।
बजट सत्र में अहम विधेयकों को पारित कराने के लिए भाजपा का व्हिप
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार द्वारा तीन पंक्ति की व्हिप जारी करते हुए पार्टी के सांसदों को अगले दो दिन संसद के दोनों सदनों में मौजूद रहकर विधेयकों को पारित कराने की रणनीति सुनिश्चित करने को कहा है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 14 और 15 मार्च को लोकसभा में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है।