सामाजिक अस्मिता को संजोने वाले युगपुरुष थे हेडगेवार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के बारे में यह तथ्य सर्वविदित है कि वह आजीवन हिंदुओं की सांस्कृतिक विरासत, वैचारिक एवं सामाजिक अस्मिता के लिए संघर्षरत रहे। उनकी ही बदौलत आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करोड़ों स्वयंसेवक देशभर में पिछड़े, आदिवासियों, अनुसूचित जाति से लेकर गरीबों एवं युवाओं के बीच वैचारिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद बैजयंत पांडा भाजपा में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता
आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जैसी कि पहले से उम्मीद जताई जा रही थी, नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में महाशिवरात्रि के मौके पर बैजयंत पांडा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मिशन-2019 की खातिर ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, भाजपा-शिवसेना के बीच डील हुई सील
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे की तर्ज पर शिवसेना ने भाजपा से 23 सीटें झटक कर गठबंधन पर मुहर लगा दी है। भाजपा-शिवसेना के बीचगठबंधन हो गया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
स्ट्रीट फाइटर की वापसी
ममता बनर्जी अपने उसी तेवर के साथ वापस आईं हैं जो उन्होने लेफ्ट की सरकार को बेदखल करने के लिए अपनाया था। 34 साल की सत्ता को उखाड़ने में ममता दीदी ने स्ट्रीट फाइटर का रूख अख्तियार किया था। वैसे पश्चिम बंगाल की सीएम की पहचान ही उनका ये जुझारू व्यक्तित्व है। 2008 में दीदी की यही फाइटिंग स्पिरिट टाटा मोटर्स को बंगाल से चलता कर गई थी। दीदी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं और सफल भी रहीं। अब जिस तरह से तृणमूल सुप्रीमो विपक्ष को एक झंडे तले लाने की जोर आजमाइश कर रहीं हैं और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार बनाम सीबीआई वाले मामले को डील कर रहीं हैं उससे निस्संदेह मोदी-शाह की भाजपा को सचेत होने की जरूरत है।
अगस्ता पर गरमाई राजनीति; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर दागे छह सवाल, भाजपा का पलटवार
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सीधा आरोप लगाया है कि उसने अगस्ता वेस्टलैंड को लाभ पहुंचाया है और उसकी मदद की है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार प्रवर्तन निदेशालय की आड़ लेकर सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कि कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।
मनमोहन पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जंग छिड़ गई है। यह फिल्म 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने के आरोप के साथ फिल्म पर विवाद हो गया है।
बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर लड़ेगी रामविलास की लोजपा, भाजपा-जेडीयू के हिस्से 17-17 सीट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम ; पंजे के सिंबल पर लड़ती कांग्रेस तो नतीजे कुछ और होते
हरियाणा के पांच नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इन पांचों शहरों में कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने उन्हें सीधी टक्कर दी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि कांग्रेस पंजे के सिंबल पर लड़ती तो परिणाम कुछ और होते।
जनादेश पर बोले राहुल; 2019 में भी भाजपा को हराएंगे, लेकिन किसी को भारत मुक्त करने का इरादा नहीं
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस जनादेश का संदेश बड़ा साफ है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के काम से खुश नहीं है और अगले साल लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस नरेंद्र मोदी और भाजपा को पराजित करेगी।
राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा- भाजपा को उसकी जगह दिखाएंगे, दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे
भाजपा पर न्यायपालिका, सेना और मीडिया जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को उसकी जगह दिखाएगी और 2019 के चुनाव में केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेकेंगी।