गुजरात में अबकी भी भाजपा को 'मोदी नाम' का ही सहारा
गुजरात में दो दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा को सत्ता विरोधी लहर के साथ ही नोटबंदी और जीएसटी से उपजे गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विरोधियों की चुनौती का सामना करने के लिए सत्ताधारी दल की उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही टिकी हैं।
जेटली बोले; नोटबंदी एक ऐतिहासिक क्षण पर इससे भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म नहीं होगा
8 नवंबर की तैयारी सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से हो रही है। कांग्रेस के दावे को भारतीय जनता पार्टी अपने तरीके से खारिज कर रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया। साथ ही ये भी माना कि नोटबंदी हर समस्या का एकमात्र समाधान नहीं है।
अगर भाजपा 'वन मैन शो' और 'टू मैन आर्मी' बनी रही तो विनाश तय : शत्रु
भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सख्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर तभी खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी।
गुजरात मॉडल सिर्फ शब्दों की हेराफेरी है : सुरेश मेहता
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता का कहना है कि इस गुजरात चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता, भाजपा के प्रति बढ़ रहा मोहभंग है। और इसने कुछ हद तक राजनीतिक माहौल को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ दिया है। अगर कांग्रेस जीतती है, तो यह भाजपा के खिलाफ पड़े नकारात्मक वोटों की वजह से होगा, न कि कांग्रेस के प्रति प्रेम के कारण।
राहुल ने जय शाह को लेकर BJP पर कसा तंज, 'व्हाइ दिस कोलावेरी डा?'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह के बेटे जय शाह को एक समाचार पोर्टल से लड़ाई में सरकारी कानूनी मदद दिए जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। राहुल ने एक तमिल फिल्म के गाने ‘कोलावेरी डी’ के बोल को थोड़ा बदलते हुए ट्वीट किया, ‘शाह-जादा को सरकारी कानूनी मदद! व्हाइ दिस, व्हाइ दिस कोलावेरी डा?’
विदेशी राजनयिकों से मिले मोहन भागवत, बोले- इंटरनेट पर ट्रोलिंग का हम नहीं करते समर्थन
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को 50 देशों के राजदूतों और राजनयिकों से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उनका संगठन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नियंत्रित नहीं करता और न ही भाजपा उनके संगठन को नियंत्रित करती है।
कांग्रेस ने PM नरेंद्र मोदी को ठहराया प्रचारशास्त्री, कहा- सरकार अर्थव्यवस्था पर जारी करे श्वेत पत्र
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.7 फीसदी तक गिर जाने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचारशास्त्री करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि अगर पुरानी पद्धति से आंका जाए तो वास्तविक जीडीपी वृद्धि 4.3 से 4.4 फीसदी ही होगी।
बिहार में भाजपा और नीतीश के अवसरवादी होने की पोल खुली : कांग्रेस
कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार में पार्टी को तोड़ने का प्रयास हुआ था और इससे भाजपा और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अवसरवादी होने की पोल खुली है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि बिहार में पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
भाजपा को कांग्रेस से नहीं, वामपंथ से लगता है डर इसलिए रच रही है साजिशें : येचुरी
मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा विरोधी दलों द्वारा आयोजित साझा विरासत कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से नहीं वामपंथ से डर लगता है। यही वजह है कि देश में वामपंथ विरोधी माहौल बनाने की केंद्र सरकार साजिशें रच रही है।
साझी विरासत सम्मेलन में बोले शरद - जनता जब खड़ी होती है तो उसे कोई हिटलर नहीं जीत सकता
जनता दल (यू) के बागी नेता शरद यादव ने भाजपा और मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि जनता जब खड़ी हो जाती है तो कोई हिटलर उसे नहीं जीत सकता है। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 'साझी विरासत बचाओ सम्मेलन' को संबोधित करते हुए शरद यादव ने कहा कि लोगों को ये आशंका थी कि कहीं मैं भी बाकी लोगों की तरह खिसक न जाऊं और मंत्री से संतरी न बन जाऊं।